facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Donald Trump पर हमला करने वाले बंदूकधारी ने रैली से पहले कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन उड़ाया था

Advertisement

FBI पिछले शनिवार को रैली में 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स द्वारा की गई गोलीबारी के मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है।

Last Updated- July 21, 2024 | 10:36 AM IST
Republican presidential candidate Donald Trump holds a campaign rally in Butler
Republican presidential candidate Donald Trump

ऐसा माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले बंदूकधारी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम से पहले पेनसिल्वेनिया रैली स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाया था, ताकि कार्यक्रम से पहले जगह का जायजा लिया जा सके। यह जानकारी एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने शनिवार को दी।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने ड्रोन बरामद कर लिया है। एफबीआई पिछले शनिवार को रैली में 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स द्वारा की गई गोलीबारी के मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है। क्रुक्स ने उस ‘बटलर फार्म शो’ के मैदान के पास स्थित एक इमारत की छत से कई गोलियां चलाईं, जहां ट्रंप भाषण दे रहे थे।

इसके बाद ‘सीक्रेट सर्विस’ के स्नाइपर की गोली लगने से क्रुक्स की मौत हो गई। ड्रोन का विवरण देने वाले अधिकारी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और उन्होंने उनका नाम न छापने की शर्त पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बात की।

ड्रोन के बारे में विस्तृत जानकारी सबसे पहले ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने दी थी। रैली के दौरान हुए हमले में एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी।

ट्रंप को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में 50 वर्षीय अग्निशमन कर्मी कोरी कॉम्पेरेटोरे की मौत हो गई थी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 10:36 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement