facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पता लगा रहे हैं कि चीन जासूसी गुब्बारे से क्या खुफिया सूचना हासिल कर पाया : पेंटागन

Advertisement

फरवरी में चीन का यह जासूसी गुब्बारा अमेरिकी सेना के संवेदनशील स्थलों के ऊपर से गुजरता दिखा था

Last Updated- April 04, 2023 | 9:31 AM IST
India's own strategy in view of the possibility of US-China trade war अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत की अपनी रणनीति

अमेरिका ने कहा है कि वह अब भी इस बात का आकलन कर रहा है कि चीन जासूसी गुब्बारे से वास्तव में क्या खुफिया जानकारी हासिल कर पाया। फरवरी में चीन का यह जासूसी गुब्बारा अमेरिकी सेना के संवेदनशील स्थलों के ऊपर से गुजरता दिखा था।

अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की यह टिप्पणी उस मीडिया रिपोर्ट के बाद आई है जिसमें कहा गया है कि चीनी जासूसी गुब्बारे ने इलेक्ट्रॉनिक संकेतों के माध्यम से कुछ अमेरिकी सैन्य स्थलों के बारे में जानकारी एकत्र की है।

पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘फिलहाल, हम अब भी इस बात का आकलन कर रहे हैं कि वास्तव में वह कौन सी खुफिया जानकारी थी जिसे चीन इकट्ठा करने में सक्षम था, लेकिन हम जानते हैं कि हमने जो कदम उठाए उनसे हमें यह पता लगाने में मदद मिली कि पूर्व में वे (चीन) उपग्रहों से क्या जानकारी एकत्र कर पाए।’’

गुब्बारे ने 28 जनवरी को अलास्का से अमेरिका में प्रवेश किया था और चार फरवरी को साउथ कैरोलिना के तट से दूर अटलांटिक महासागर में गिराए जाने से पहले उसने मोंटाना सहित कई राज्यों से होते हुए विभिन्न संवेदनशील सैन्य स्थलों को पार किया था। मोंटाना में अमेरिका अपनी परमाणु संबंधी सामग्री का भंडारण करता है।

‘एनबीसी’ न्यूज ने दो मौजूदा वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों और एक पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि चीन गुब्बारे को नियंत्रित करने में सक्षम था, ताकि यह कुछ स्थलों से कई बार गुजर सके और एकत्र की गई जानकारी को वास्तविक समय में बीजिंग तक पहुंचा सके।

सिंह ने कहा कि अमेरिका को गुब्बारे से जो जानकारी मिली, संघीय जांच ब्यूरो अब भी उनका आकलन कर रहा है।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 9:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement