facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इज़राइल के लोग तय करेंगे कि यहां कब होंगे चुनाव…नेतन्याहू की अमेरिका को दो टूक

Advertisement

बाइडेन ने गाजा में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत को लेकर नेतन्याहू पर इजरायल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

Last Updated- March 18, 2024 | 10:48 AM IST
इजराइल ने गाजा में सहायता कर्मियों पर ड्रोन हमलों को लेकर दो अधिकारियों को बर्खास्त किया , Israel fires two officials over drone attacks on aid workers in Gaza

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने हमास के साथ विनाशकारी युद्ध के बीच अपने नेतृत्व के खिलाफ अमेरिका की बढ़ती आलोचना पर रविवार को पलटवार किया और नए सिरे से चुनाव के आह्वान को पूरी तरह से अनुचित बताया।

हाल के दिनों में अमेरिकी सीनेट के बहुसंख्यक नेता चक शूमर ने इज़राइल से नए सिरे से चुनाव कराने का आह्वान करते हुए कहा था कि नेतन्याहू रास्ता भटक चुके हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शूमर के भाषण का समर्थन किया था।

इससे पहले बाइडेन ने गाजा में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत को लेकर नेतन्याहू पर इजरायल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।

नेतन्याहू ने टीवी चैनल ‘फॉक्स’ न्यूज को बताया कि 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद इज़राइल ने कभी भी नए सिरे से अमेरिका में चुनाव कराने का आह्वान नहीं किया होगा। उन्होंने शूमर की टिप्पणियों को अनुचित बताया।

उन्होंने कहा “हम कोई साधारण गणराज्य नहीं हैं। इज़राइल के लोग तय करेंगे कि उनके यहां चुनाव कब होंगे और वे किसे चुनेंगे और यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे हम पर थोपा जाएगा।”

सीएनएन द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह युद्ध समाप्त होने के बाद नए चुनाव के लिए प्रतिबद्ध होंगे, नेतन्याहू ने कहा “मुझे लगता है कि यह इजराइली जनता को तय करना है।”

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 10:48 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement