facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूस सरकार ने ओरेनबर्ग क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संघीय आपात स्थिति घोषित की

Advertisement

स्थानीय सरकार के अनुसार, उराल नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ के चलते 885 बच्चों समेत चार हजार से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

Last Updated- April 07, 2024 | 7:28 PM IST
Vladimir Putin

रूस सरकार ने ओरेनबर्ग क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रविवार को संघीय आपात स्थिति घोषित कर दी। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। स्थानीय सरकार के अनुसार, उराल नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ के चलते 885 बच्चों समेत चार हजार से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने बताया कि दो हजार और घरों में पानी घुस गया है, जिसके साथ ही क्षेत्र में ऐसे घरों की संख्या बढ़कर करीब 6,300 हो गई है। रूस के आपात स्थिति मंत्री एलेक्जेंडर कुरेनकोव बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए रविवार को बुरी तरह प्रभावित शहरों में से एक ओर्स्क पहुंचे।

Also read: Pakistan यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर चुकाने को तैयार

‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार मंत्री ने कहा, “मैं ओरेनबर्ग क्षेत्र के हालात को आपात स्थिति के रूप में वर्गीकृत करने और एक संघीय स्तरीय प्रतिक्रिया का प्रस्ताव रखता हूं।”

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 7:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement