facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukraine के बीच नहीं थम रहा युद्ध, अब यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर ड्रोन से हमला

Advertisement

Ukraine से ओडेसा बंदरगाह के रास्ते विश्व बाजार में अनाज के निर्यात की अनुमति दिए जाने के बाद से रूस इस शहर को अपना निशाना बना रहा है।

Last Updated- August 02, 2023 | 6:49 PM IST

Russia-Ukraine War: रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र स्थित बंदरगाह को बीती रात अपने शाहिद ड्रोन से निशाना बनाया। यूक्रेन की सेना ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन की सेना के मुताबिक रूस के ड्रोन हमले से अनाज को ढोने के लिए लगा एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गया और वहां के ढांचे में आग लग गई जो देश से अनाज निर्यात के लिए अहम था।

ओडेसा बंदरगाह पर दर्जनों बार ड्रोन और मिसाइलों से हमला 

यूक्रेन से ओडेसा बंदरगाह के रास्ते विश्व बाजार में अनाज के निर्यात की अनुमति दिए जाने के बाद से रूस इस शहर को अपना निशाना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई से अब तक रूसी बलों ने ओडेसा बंदरगाह और वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे क्षेत्र के नदी पत्तनों पर दर्जनों बार ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है।

यूक्रेनियाई सेना के दक्षिणी कमान ने फेसबुक पोस्ट में बताया, ‘‘ दुश्मन का स्पष्ट निशाना क्षेत्र के बंदरगाह और औद्योगिक अवसंरचनाएं हैं।’’ उसने बताया कि हमले की वजह से औद्योगिक क्षेत्र और बंदरगाह की इमारतों में आग लग गई और अनाज को ढोने के लिए लगा एलिवेटर क्षतिग्रस्त हो गया।

कीव में भेजे गए सभी 10 ड्रोन नाकाम: यूक्रेनियाई सेना 

यूक्रेनियाई सेना द्वारा बुधवार सुबह दी गई जानकारी के मुताबिक उसकी वायुसेना ने गत रात में 23 शाहिद ड्रोन को मार गिराया जो अधिकतर ओडेसा और कीव में हमले के लिए भेजे गए थे। कीव नगर प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने बताया कि कीव में भेजे गए सभी 10 ड्रोन नाकाम कर दिए गए।

उन्होंने बताया कि गत रात धमाकों की कई आवाजें सुनाई दी क्योंकि वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय थी। पोपको के मुताबिक मार गिराए गए ड्रोन का मलबा राजधानी के तीन जिलों में गिरा जिससे गैर रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा।

दुनिया को इसका जवाब देना चाहिए: जेलेंस्की 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार सुबह अपने टेलीग्राम संदेश में कहा, ‘‘रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर बंदरगाह, अनाज संग्रहण सुविधा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा को निशाना बनाया। दुनिया को इसका जवाब देना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 6:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement