facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश में मंदिर में चोरी, दुर्गा पूजा पंडाल पर हमले की भारत ने कड़ी निंदा की; विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

Advertisement

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने ढाका के टाटीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।’’

Last Updated- October 12, 2024 | 5:08 PM IST
India strongly condemns theft in temple, attack on Durga Puja pandal in Bangladesh, Ministry of External Affairs issued statement भारत ने बांग्लादेश में मंदिर में चोरी, दुर्गा पूजा पंडाल पर हमले की कड़ी निंदा की, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
बांग्लादेश में एक मंदिर के बाहर, दुर्गा पूजा उत्सव में पूजा करने के लिए आने वाले हिंदू भक्तों की निगरानी में सुरक्षा बल के जवान खड़े हुए

भारत ने शनिवार को बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल पर हमले और काली मंदिर में चोरी की खबरों पर ‘‘गंभीर चिंता’’ व्यक्त करते हुए बांग्लादेश सरकार से अपने देश में हिंदुओं, अन्य सभी अल्पसंख्यकों और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इन घटनाओं को ‘‘निंदनीय’’ बताया तथा कहा कि ये घटनाएं बांग्लादेश में मंदिरों और देवताओं को ‘‘अपवित्र करने की एक योजनाबद्ध साजिश’’ का अनुसरण करती हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘हमने ढाका के टाटीबाजार में पूजा मंडप पर हमले और सतखीरा में प्रतिष्ठित जेशोरेश्वरी काली मंदिर में चोरी की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।’’

बांग्लादेश के दैनिक अखबार ‘प्रथम आलो’ ने पुराने ढाका के टाटीबाजार इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल पर कथित तौर पर देसी बम फेंके जाने की घटना की खबर दी है। खबर में कहा गया है कि यह बम शुक्रवार रात को फेंका गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है।

शुक्रवार को नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन था, जो हिंदुओं के लिए पवित्र नौ दिन हैं। इस दौरान दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है, जिसका समापन 10वें दिन दशहरा या विजयादशमी के साथ होता है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में हुईं इन दो घटनाओं पर कड़ी आपत्ति जताई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ये घटनाएं निंदनीय हैं। इनमें मंदिरों और देवी-देवताओं को अपवित्र करने और नुकसान पहुंचाने की एक योजनाबद्ध साजिश है, जिसे हम पिछले कई दिनों से देख रहे हैं।’’ इसने कहा, ‘‘हम बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों तथा उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं।’’

Advertisement
First Published - October 12, 2024 | 5:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement