facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में एक दर्जन आतंकी संगठन मौजूद, उसे अमेरिका से कोई मदद नहीं मिलनी चाहिए: हेली

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 11:34 AM IST
Nikki Haley
PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने कहा है कि पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं और इस देश को अमेरिका से मदद नहीं मिलनी चाहिए।

साउथ कैरोलाइना की दो बार गवर्नर रह चुकीं हेली (51) ने साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले महीने औपचारिक रूप से अपना प्रचार अभियान शुरू किया था। हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, “पाकिस्तान में कम से कम एक दर्जन आतंकवादी संगठन मौजूद हैं। उसे किसी तरह की मदद नहीं मिलनी चाहिए। ”

पिछले कुछ दिन से हेली अमेरिकी विदेश नीति पर बात करती रही हैं और उन्होंने जोर देकर कहा है कि अमेरिका को चीन व रूस के मित्र तथा सहयोगी देशों को कोई वित्तीय सहायता नहीं देनी चाहिए।

इससे पहले, रविवार को ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ के लिए लिखे गए एक लेख में हेली ने कहा था कि वह अमेरिका से नफरत करने वाले चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के लिए वित्तीय मदद बंद कर देंगी।

रविवार ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने अमेरिका के दो प्रतिद्वंदी देशों रूस और चीन के मित्र व सहयोगी देशों के लिए अमेरिकी मदद बंद करने की बात दोहराई थी।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement