facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत और ब्रिटेन के बीच जल्द हो सकता है FTA, दोनों देश बातचीत पूरी करने के बेहद करीब

Advertisement

बता दें कि पहले यह समझौता पिछले साल दीपावली से पहला पूरा होना का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह टल गया था।

Last Updated- July 28, 2023 | 7:39 PM IST
September trade data

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (FTA) को लेकर लम्बे समय से बातचीत चलती आ रही है। इस बीच एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत की प्रक्रिया पूरी करने के बेहद करीब हैं और दोनों देश कुछ मुद्दों पर अपने मतभेदों को दूर करने में लगे हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन निवेश संधि, बौद्धिक संपदा अधिकारों और उत्पादों के उद्गम स्थान से संबंधित मतभेदों को दूर करने के लिए लगातार कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं वाहन एवं शराब के व्यापार से संबंधित मुद्दों पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है।

भारत-ब्रिटेन के बीच एफटीए पर 11वें दौर की बातचीत हाल ही में पूरी हुई

दोनों देशों के बीच एफटीए पर 11वें दौर की बातचीत हाल ही में संपन्न हुई है। इस वार्ता में शामिल होने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल लंदन गए थे।

बातचीत इस साल पूरी होने की उम्मीद

अधिकारी ने भरोसा जताया कि व्यापार समझौते पर वार्ता इस साल पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा, “हम बातचीत की प्रक्रिया को यथासंभव जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बेहद करीब हैं।”

दोनों देश इस वार्ता के दौरान 26 क्षेत्रों से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा कर रहे हैं जिनमें से 19 क्षेत्रों पर वार्ता पूरी हो चुकी है। अधिकारी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार, निवेश संधि और उत्पादों का उद्गम संबंधी नियम जैसे कुछ बिंदुओं पर चर्चा अभी पूरी नहीं हुई है।

पिछले साल दीपावली से पहला पूरा होना था यह समझौता

बता दें कि पहले यह समझौता पिछले साल दीपावली से पहला पूरा होना का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के कारण यह टल गया था।

इसके बाद एक बार फिर से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत शुरू हुई और भारत-ब्रिटेन के अधिकारी सभी पहलुओं को हल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने भी पिछले महीने के अंत में भारत के साथ “वास्तव में महत्वाकांक्षी” मुक्त व्यापार समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली जाने की अपनी योजना का संकेत दिया है।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement