facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पूर्व राष्ट्रपति- जो बाइडन में हुई जोरदार बहस, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ‘अश्वेतों’ और ‘लातिन अमेरिकियों’ की नौकरियां छीन रहे हैं प्रवासी

Advertisement

ट्रंप ने कोई सबूत पेश किए बिना कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चाहते हैं कि मतदाता के रूप में प्रवासी अमेरिकियों की जगह ले लें।

Last Updated- June 29, 2024 | 1:11 PM IST
There was a heated debate between former President and Joe Biden, Donald Trump said – immigrants are snatching the jobs of ‘blacks’ and ‘Latin Americans’ पूर्व राष्ट्रपति और जो बाइडन के बीच हुई जोरदार बहस, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ‘अश्वेतों’ और ‘लातिन अमेरिकियों’ की नौकरियां छीन रहे हैं प्रवासी

America President Election: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बहस और शुक्रवार को एक रैली के दौरान दावा किया कि प्रवासी अमेरिका में अश्वेतों और लातिन अमेरिकियों की नौकरियां छीन रहे हैं।

ट्रंप के इस बयान की उनके आलोचकों ने कड़ी निंदा की और कहा कि वोट बैंक का दायरा बढ़ाने की उनकी यह नस्लवादी और अपमानजनक कोशिश है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की प्रक्रिया के तहत ट्रंप और बाइडन के बीच गुरुवार को करीब 90 मिनट तक जोरदार बहस हुई थी।

ट्रंप ने कोई सबूत पेश किए बिना कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चाहते हैं कि मतदाता के रूप में प्रवासी अमेरिकियों की जगह ले लें।

उन्होंने ‘सीएनएन’ पर प्रसारित बहस में कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि वह (बाइडन) अश्वेत लोगों पर सबसे बड़ा प्रहार उन लाखों लोगों के जरिए कर रहे हैं जिन्हें उन्होंने सीमा पार से आने की अनुमति दी है। वे अब अश्वेतों की नौकरियां ले रहे हैं। वे लातिन अमेरिकियों की नौकरियां ले रहे हैं। आपको अभी यह समझ नहीं हा रहा लेकिन आप हमारे इतिहास की सबसे खराब चीज होती देखेंगे।’’

ट्रंप और उनके सहयोगियों का मानना ​​है कि इस तरह की बयानबाजी बाइडन के कामकाज से असंतुष्ट अश्वेतों और लातिन अमेरिकी समुदाय तक पूर्व राष्ट्रपति की पहुंच बढ़ाएगी। ट्रंप ने शुक्रवार को वर्जीनिया में एक रैली के दौरान फिर से ये टिप्पणियां कीं। डेमोक्रेटिक पार्टी और अश्वेत नेताओं ने ट्रंप के इस बयान की निंदा की।

‘नेशनल असोसियेशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ कलर्ड पीपल’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेरिक जॉनसन ने कहा, ‘‘अश्वेतों के लिए नौकरी जैसी कोई चीज नहीं होती। यह गलत जानकारी अश्वेत प्रतिभा की सर्वव्यापकता को नकारती है। हम चिकित्सक, वकील, शिक्षक, पुलिस अधिकारी और अग्निशमन कर्मी हैं। यह सूची बहुत लंबी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चिंताजनक है कि राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार ऐसा भेद पैदा करने की कोशिश कर रहा है जो मौजूद नहीं है, हालांकि ट्रंप का इस तरह की विभाजनकारी बात करना आश्चर्यजनक नहीं है।’

Advertisement
First Published - June 29, 2024 | 1:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement