facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वियतनाम की ये कंपनी भारत में पहली बार रख रही कदम, तमिलनाडु में लगाएगी 2 अरब डॉलर का EV प्लांट

Advertisement

तमिलनाडु प्लांट के निर्माण के पहले चरण में 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। प्रस्तावित प्लांट की क्षमता सालाना 1,50,000 कारें बनाने की होगी।

Last Updated- January 08, 2024 | 8:03 PM IST
This Vietnamese company is entering India for the first time, the company bidding for 2 billion dollar EV plant

वियतनाम की वाहन विनिर्माता विनफास्ट दुनिया के तीसरे बड़े वाहन बाजार भारत में दो अरब डॉलर की लागत से एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण प्लांट लगाने की योजना बना रही है। यह प्लांट भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में स्थापित किया जाएगा जो विनफास्ट का पहला भारतीय उद्यम होगा। इसके पहले विनफास्ट ने अमेरिका और अन्य प्रमुख वाहन बाजारों में अपनी बिक्री शुरू की है।

विनफास्ट की उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (मार्केटिंग ऐंड सेल्स) ट्रान मेई होआ ने बयान में कहा कि यह निवेश योजना ‘शून्य-उत्सर्जन वाले परिवहन भविष्य’ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

तमिलनाडु प्लांट के निर्माण के पहले चरण में 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा। इसके जरिये बंदरगाह शहर थुकुकुडी के आसपास के क्षेत्र को ‘प्रथम श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन केंद्र’ में बदलने की योजना है। प्रस्तावित प्लांट की क्षमता सालाना 1,50,000 कारें बनाने की होगी।

विनफास्ट विन्ग्रुप का हिस्सा है जिसकी स्थापना वियतनाम के सबसे अमीर व्यक्ति फाम न्हाट वुओंग ने 1990 के दशक में की थी। यह विनफास्ट का भारतीय बाजार में पहला कदम होगा जो उसके वैश्विक विस्तार का हिस्सा है।

यह अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में चार अरब डॉलर की लागत से एक ईवी प्लांट लगा रही है जहां इसी साल उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक दुनियाभर के 50 बाजारों में बिक्री करना है।

Advertisement
First Published - January 8, 2024 | 8:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement