facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन से ब्रिटेन आने वालों को कोविड-19 से संक्रमित न होने की रिपोर्ट पेश करनी होगी

Advertisement
Last Updated- December 31, 2022 | 10:33 AM IST
US CORONA

ब्रिटेन ने चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच वहां से आने वाले यात्रियों पर पाबंदियां लगा दी हैं। पांच जनवरी 2023 से चीन से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले कोविड-19 की नेगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो प्रस्थान के समय से दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।

चीन से स्कॉटलैंड, वेल्स या उत्तरी आयरलैंड के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है, लेकिन फिर भी सरकार ने कहा है कि वह जल्द से जल्द पूरे यूनाइटेड किंगडम (यूके) में इन पाबंदियों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए इन क्षेत्रों के साथ काम कर रही है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री स्टीव बार्कले ने कहा, “चीन में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

ऐसे में हमारे लिए जरूरी है कि हम इन अस्थायी उपायों की घोषणा करते हुए एक संतुलित व एहतियाती दृष्टिकोण अपनाएं।” उन्होंने शुक्रवार को कहा, “हमारे वैज्ञानिक चीन में फैल रहे संभावित नए स्वरूपों का तेजी से अध्ययन करेंगे। हालांकि, कोरोना वायरस से बचाव का सबसे कारगर उपाय टीकाकरण ही है।” ब्रिटिश सरकार ने स्पष्ट किया है कि विमानन कंपनियों को चीन से आने वाले सभी यात्रियों की प्रस्थान पूर्व नेगेटिव जांच रिपोर्ट देखनी होगी।

उसने कहा है कि संक्रमित न होने का प्रमाण दिए बिना यात्रियों को विमान में सवार होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement
First Published - December 31, 2022 | 10:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement