facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंग्लैंड में डॉक्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल, वेतन में 35 प्रतिशत वृद्धि की मांग

Advertisement

डॉक्टर 35 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। सरकार हालांकि जूनियर डॉक्टरों को औसतन 8.8 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की पेशकश कर रही है।

Last Updated- December 20, 2023 | 8:19 PM IST
Doctors on Strike in England, UK

इंग्लैंड में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने बुधवार को 72 घंटे की हड़ताल शुरू की। डॉक्टरों का वेतन के स्तर को लेकर ब्रिटिश सरकार के साथ लंबे समय से विवाद जारी है।

ब्रिटेन की सरकारी स्वामित्व वाली राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में मरीजों से कहा गया है कि अस्तपालों में कामकाज कुछ प्रभावित होगा क्योंकि हजारों नियुक्तियां और प्रक्रियाएं स्थगित या रद्द कर दी जाएंगी।

डॉक्टरों की 35 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग

हड़ताल सुबह सात बजे शुरू हुई और यह शनिवार की सुबह तक चलेगी। डॉक्टर 35 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। सरकार हालांकि जूनियर डॉक्टरों को औसतन 8.8 प्रतिशत की वेतन वृद्धि की पेशकश कर रही है और प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संकेत दिया है कि इससे अधिक की पेशकश नहीं की जायेगी।

एनएचएस सदस्यों ने इस बात को लेकर ‘‘निराशा’’ व्यक्त की कि डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन और सरकार के बीच बातचीत विफल हो गई है।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 8:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement