facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंधाधुंध गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

Advertisement

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को कुर्दिश सांस्कृति केंद्र को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

Last Updated- December 23, 2022 | 7:40 PM IST
central Paris

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को कुर्दिश सांस्कृति केंद्र को निशाना बनाकर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोलाबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पेरिस के अभियोजन कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ को घेर लिया है। यह इलाका गारे डे ल इस्ट ट्रेन स्टेशन के निकट स्थित है, जहां अकसर भीड़ रहती है। यहां कई दुकानें हैं।

गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब पेरिस में क्रिसमस की तैयारियां की जा रही हैं। पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा है जबकि आपातकालीन कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।

‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ की मेयर एलेक्जेंड्रा कोर्डेबार्ड के अनुसार गोलीबारी कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र और एक रेस्तरां एवं सैलून के पास हुई है। कोर्डेबार्ड ने कहा कि हमलावर भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभियोजन कार्यालय ने कहा कि चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है। आतंकवाद-रोधी अभियोजकों से संपर्क किया गया है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह एक आतंकवादी हमला था।

Advertisement
First Published - December 23, 2022 | 7:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement