facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सूडान के प्रांत पर अर्धसैनिक बल का कब्जा होने के बाद तीन लाख लोग घर छोड़कर भागे

Advertisement

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 70 लाख से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर भाग चुके हैं। इनमें पड़ोसी देशों में शरण लेने वाले 15 लाख लोग भी शामिल हैं।  

Last Updated- December 21, 2023 | 6:46 PM IST
Sudan

सूडान में सेना और एक कुख्यात अर्धसैनिक समूह के बीच लड़ाई ने जज़ीरा प्रांत से करीब तीन लाख लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया है। यह प्रांत उत्तरपूर्वी अफ्रीकी देश में विनाशकारी संघर्ष से विस्थापित परिवारों के लिए पनाहगाह था। इस महीने की शुरुआत में ‘रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़’ (आरएसएफ) के हमलों के बाद जज़ीरा प्रांत की राजधानी वद मदनी में लड़ाई शुरू हुई थी।

आरएसएफ ने कहा कि उसने वद मदनी शहर पर कब्ज़ा कर लिया है और सेना ने कहा है कि उसने शहर से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है और जांच शुरू कर दी है।

सेना प्रमुख जनरल अब्देल-फतेह बुरहान और आरएसएफ के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान दकलो के बीच कई महीनों तक तनाव के बाद सूडान में अप्रैल के मध्य में जंग शुरू हुई। दोनों जनरल की अगु‍वाई में अक्टूबर 2021 में देश में तख्तापलट किया गया था।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी अंतरराष्ट्रीय प्रवासी संगठन ने कहा है कि अल-ज़ारीफ और सिन्नार समेत दूसरे प्रांतों में सुरक्षित स्थानों की तलाश में ढाई से तीन लाख लोग जज़ीरा प्रांत को छोड़ चुके हैं। उसने कहा कि कुछ लोगों ने विस्थापित लोगों के लिए बनाए गए शिविरों में पनाह ली है जबकि कई लोगों ने स्थानीय समुदायों में शरण ली है।

जज़ीरा प्रांत की आबादी करीब 60 लाख है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, सूडान में अक्टूबर तक लड़ाई की वजह से नौ हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 70 लाख से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर भाग चुके हैं। इनमें पड़ोसी देशों में शरण लेने वाले 15 लाख लोग भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 21, 2023 | 6:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement