facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन बार पाक के PM, फिर भागे लंदन, शहबाज ने कहा- PMN-L सत्ता में लौटी तो होगी नवाज शरीफ सरकार

Advertisement

Pakistan: शहबाज शरीफ ने कहा है कि यदि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PMN-L )आगामी आम चुनाव में सत्ता में लौटती है तो पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री हेांगे।

Last Updated- July 31, 2023 | 4:31 PM IST
Prime Minister of Pakistan, Leader of Opposition will decide the name of Caretaker Prime Minister today

पाकिस्तान में चुनाव काफी करीब आता जा रहा है। जहां एक तरफ शहबाज शरीफ की सरकार का अगस्त में कार्यकाल पूरा हो रहा है, वहीं नवंबर में चुनाव भी होने हैं। इस समय पाकिस्तान की सत्ता पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ के हाथ में है। नवाज शरीफ 2019 से ही देश छोड़कर भाग गए हैं और लंदन में अपना ठिकाना बनाया है। वह तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

इस बीच आज वर्तमान PM यानी शहबाज शरीफ की तरफ से बड़ा बयान आया है। शहबाज शरीफ ने आज ऐलान किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि यदि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PMN-L )आगामी आम चुनाव में सत्ता में लौटती है तो पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ देश के अगले प्रधानमंत्री हेांगे। शहबाज ने ‘जियो न्यूज’ के एक कार्यक्रम में रविवार को कहा कि 2019 से लंदन में रह रहे उनके बड़े भाई अगले कुछ सप्ताह में देश लौटेंगे।

नवाज शरीफ पर कई केस दर्ज 

उन्होंने कहा कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ (73) पाकिस्तान लौटने पर कानून का सामना करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर तैयार की गई एक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकीय कारणों से विदेश भेजा गया था। नवाज शरीफ को देश के सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में अयोग्य घोषित कर दिया था। वह 2018 में ‘पनामा पेपर’ मामले में न्यायालय के फैसले के बाद सार्वजनिक पद संभालने के लिए आजीवन अयोग्य हो गए।

नवाज शरीफ को मिली थी जेल की सजा 

लाहौर उच्च न्यायालय से चिकित्सकीय आधार पर चार सप्ताह की जमानत मिलने के बाद लंदन रवाना होने से पहले नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे।

शहबाज ने कहा कि 12 अगस्त की आधी रात 12 बजे कार्यकाल पूरा होने से कुछ दिन पहले नैशनल असेंबली (NA) के भंग होने की अधिसूचना राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को भेजी जाएगी।

PML-N के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने कहा कि PML-N आम चुनावों में सहयोगी दलों के साथ सीटों के समायोजन का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी उन निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां आम सहमति नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों, PML-N के सर्वोच्च नेता नवाज शरीफ और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता राजा रियाज के साथ विचार-विमर्श के बाद कार्यवाहक व्यवस्था पर सहमति बनायी जाएगी ।

Advertisement
First Published - July 31, 2023 | 4:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement