facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TikTok ban: अब ऑस्ट्रेलिया ने भी TikTok को बोला गुडबॉय

Advertisement

भारत सहित कई यूरोपीय देशों में पहले से ही है TikTok पर प्रतिबंध

Last Updated- April 04, 2023 | 5:36 PM IST
Tiktok US Sale Deal

ऑस्ट्रेलिया ने भी आखिरकार सरकारी उपकरणों में चीन के वीडियो ऐप TikTok के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही वह अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड के तथाकथित ‘फाइव आइज’ खुफिया गठबंधन का आखिरी देश बन गया है जिन्होंने सरकारी उपकरणों में TikTok के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है।

अटॉर्नी जनरल मार्क ड्रेफुस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह पर प्रतिबंध ‘जल्द से जल्द’ लागू होगा। TikTok ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

कंपनी के ऑस्ट्रेलिया के महाप्रबंधक ली हंटर ने एक बयान में कहा, ‘हम इस फैसले से बहुत निराश है जो हमें लगता है कि राजनीति के आधार पर लिया गया है न कि तथ्य के आधार पर। हम फिर कहते हैं कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह दिखाता हो कि TikTok किसी भी तरीके से ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा है और इसे अन्य सोशल मीडिया मंचों से अलग नहीं माना जाना चाहिए।’

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से सभी कारोबारों से ‘उनके मूल देश की परवाह किए बिना’, निष्पक्ष बर्ताव करने का अनुरोध किया। पश्चिमी देशों की सरकारों को चिंता है कि TikTok साइबर सुरक्षा और डेटा निजता के लिए खतरा है और इस ऐप का इस्तेमाल बीजिंग समर्थक धारणाओं और भ्रामक सूचना को बढ़ावा देने के लिए किया जा सकता है।

TikTok पर चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी बाइटडांस का मालिकाना हक है और उसका कहना है कि वह चीनी सरकार के साथ डेटा साझा नहीं करती है। यूरोपीय संसद, यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ परिषद ने भी TikTok पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

यूरोपीय संसद के प्रतिबंध के तहत सांसदों और कर्मचारियों को अपने निजी उपकरणों से भी TikTok ऐप हटाने की सलाह दी गयी है। भारत ने निजता और सुरक्षा चिंताओं को लेकर 2020 में TikTok और मैसेजिंग ऐप WeChat समेत कई अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया था।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement