facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump की ‘गारंटी’ के बाद TikTok की अमेरिका में वापसी, Apple और Google ने ऐप स्टोर पर फिर से किया लिस्ट

Advertisement

अमेरिकी सांसदों ने TikTok की चीनी मालिकाना हक को लेकर सुरक्षा चिंताओं के चलते इस पर प्रतिबंध लगाया था।

Last Updated- February 14, 2025 | 11:06 AM IST
TikTok returns to America after Trump's guarantee, Apple and Google re-listed on App Store Trump की गारंटी के बाद TikTok की अमेरिका में वापसी, Apple और Google ने ऐप स्टोर पर फिर से किया लिस्ट

Apple, Google restore TikTok app: अमेरिका में शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिक-टॉक (TikTok) की वापसी फिर से हो गई है। टेक दिग्गज Apple और Google ने TikTok को गुरुवार (13 फरवरी) को अपने ऐप स्टोर्स पर दोबारा से लिस्ट कर दिया। यह फैसला अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पैम बॉन्डी (Pam Bondi) के आश्वासन के बाद लिया गया, जिसमें कहा गया कि TikTok पर बैन तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

TikTok को पिछले महीने ऐप स्टोर्स से हटाया गया था

TikTok को पिछले महीने अमेरिका में ऐप स्टोर्स से हटा दिया गया था। यह कदम 2024 में पारित एक कानून का पालन करने के लिए उठाया गया था। हालांकि, 20 जनवरी को जारी कार्यकारी आदेश में, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल को निर्देश दिया कि अगले 75 दिनों तक इस कानून को लागू करने के लिए कोई कार्रवाई न की जाए। इस अवधि में प्रशासन TikTok से जुड़े भविष्य के कदमों पर विचार करेगा। गुरुवार (13 फरवरी) शाम तक TikTok को दोबारा Apple App Store और Google Play Store पर लिस्ट कर दिया गया।

TikTok पर क्यों लगा था बैन?

अमेरिकी सांसदों ने TikTok की चीनी मालिकाना हक को लेकर सुरक्षा चिंताओं के चलते इस पर प्रतिबंध लगाया। उन्हें आशंका है कि यह लोकप्रिय ऐप अमेरिकी नागरिकों की जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। चीन में कानून के अनुसार, वहां की कंपनियों को सरकार के अनुरोध पर डेटा साझा करना अनिवार्य है।

अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स, दोनों का समर्थन पाने वाले संघीय कानून ‘Protecting Americans from Foreign Adversary Controlled Applications Act’ को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले साल अप्रैल में मंजूरी दी थी।

इस कानून के तहत, TikTok पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने का प्रावधान था, जब तक कि ByteDance 19 जनवरी तक एक “Qualified Divestiture” नहीं करता। इसका मतलब था कि TikTok के अमेरिकी ऑपरेशंस को किसी अन्य कंपनी को बेचना जरूरी था।

Also read: Modi-Trump Meet: आतंकवाद पर सख्ती, अमेरिका से भारत आएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड Tahawwur Rana

ट्रंप का रुख बदला, लेकिन TikTok का भविष्य अब भी अनिश्चित

रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप पहले TikTok पर बैन का समर्थन कर चुके थे, लेकिन अब उन्होंने अपना रुख बदल लिया है। कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते समय उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब TikTok के लिए मेरे दिल में वह नरम भाव है, जो पहले नहीं था।”

हालांकि, अगर अप्रैल की शुरुआत तक TikTok के मौजूदा स्वामित्व को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का समाधान नहीं हुआ, तो ऐप को दोबारा बंद किया जा सकता है। इस बीच, ByteDance ने साफ कर दिया है कि TikTok बिक्री के लिए नहीं है।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 10:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement