facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाइटन ने बांग्लादेश में आभूषण ब्रांड तनिष्क किया पेश

Advertisement

टाइटन कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार योजनाओं के तहत बांग्लादेश में अपना आभूषण ब्रांड तनिष्क पेश कर रही है।

Last Updated- June 29, 2024 | 4:51 PM IST
Titan to open 18 new Tanishq's international stores in current financial year
Representative Image

टाइटन कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार योजनाओं के तहत बांग्लादेश में अपना आभूषण ब्रांड तनिष्क पेश कर रही है।

बयान के अनुसार, शुक्रवार को टाटा समूह द्वारा प्रबंधित कंपनी तनिष्क ने रिदम ग्रुप के साथ इस संबंध में एक संयुक्त उद्यम समझौता किया। इसके तहत तनिष्क को बांग्लादेश के बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

दोनों कंपनियों के संयुक्त बयान के अनुसार, संयुक्त उद्यम की शुरुआत बांग्लादेश के नारायणगंज में विनिर्माण इकाई के उद्घाटन के साथ होगी।

घरेलू बाजार के अलावा, टाइटन अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तनिष्क की उपस्थिति का विस्तार कर रही है और संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, कतर, सिंगापुर और ओमान में 17 स्टोर संचालित करती है।

इसका घड़ी कारोबार दक्षेस, एमईएनए (पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका), दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रों में मौजूद है। पिछले कुछ साल में, इसने अपने प्रमुख आभूषण ब्रांड तनिष्क को विदेशों में बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया है।

रिदम ग्रुप बांग्लादेश की एक प्रमुख कंपनी है जिसकी स्थापना 1972 में देसी वस्त्र निर्माण के लिए की गई थी और तब से इसने कई क्षेत्रों में विस्तार किया है।

Advertisement
First Published - June 29, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement