facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Titan Submarine tragedy: एजेंसियों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह कर रहा है जांच

Advertisement

कनाडा के अधिकारियों के समन्वय के साथ न्यूफाउंडलैंड के पोर्ट ऑफ सेंट जॉन में सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।

Last Updated- June 26, 2023 | 3:57 PM IST
Titanic Tourist Submersible operated

एजेंसियों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह पर्यटकों को टाइटैनिक का मलबा दिखाने ले गयी पनडुब्बी ‘टाइटन’ में हुए विस्फोट के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

पनडुब्बी में पांच लोग सवार थे, जिनकी इसमें विस्फोट होने से मौत हो गई। यूएस कोस्ट गार्ड, यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, कनाडा के ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड, फ्रांसीसी समुद्री हताहत जांच बोर्ड और यूनाइटेड किंगडम मरीन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्रांच के जांचकर्ता मिलकर 18 जून की दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

कनाडा के अधिकारियों के समन्वय के साथ न्यूफाउंडलैंड के पोर्ट ऑफ सेंट जॉन में सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। यूएस कोस्ट गार्ड एवं एजेंसी के मुख्य अन्वेषक कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तरी अटलांटिक में समुद्र तल में अभियान जारी है और उन्होंने दुर्घटना स्थल का मानचित्रण किया है। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि जांच कब तक पूरी हो पाएगी। तटरक्षक बोर्ड जरूरत के हिसाब से अभियोजकों को सिफारिशें करेगा।

अमेरिकी तट रक्षक ने गत बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पनडुब्बी का मलबा समुद्र तल पर टाइटैनिक जहाज के मलबे से करीब 488 मीटर दूर मिला। कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने शनिवार को कहा था कि उसने पनडुब्बी हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 3:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement