facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Titan submersible : टाइटैनिक का मलबा देखने गए सभी 5 यात्रियों की मौत

Advertisement

फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट के रियर एडमिरल जॉन मौगर ने कहा कि तलाशी की कोशिशें जारी रहेंगी लेकिन लोगों के मिलने की संभावना नहीं लगती।

Last Updated- June 23, 2023 | 3:58 PM IST
Titan submersible

टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने अटलांटिक सागर के अंदर गयी टाइटन पनडुब्बी में सवार टाइटैनिक मामलों के एक प्रमुख विशेषज्ञ, एक ब्रिटिश अरबपति, पाकिस्तान के एक अमीर परिवार के दो सदस्यों और इस मिशन को संचालित करने वाली कंपनी के सीईओ की इस सप्ताह मौत हो गई। अमेरिकी तटरक्षक ने गुरुवार को कहा था कि उत्तर अटलांटिक की गहराई में इस भयावह घटना के बाद कोई जीवित नहीं बचा है। टाइटैनिक के मलबे से एक रोबोट मिलने के बाद बृहस्पतिवार को पनडुब्बी की तलाश जारी रही।

फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट के रियर एडमिरल जॉन मौगर ने कहा कि तलाशी की कोशिशें जारी रहेंगी लेकिन लोगों के मिलने की संभावना नहीं लगती। टाइटन में एक पायलट और चार अन्य लोग सवार थे। उनकी जानकारी इस प्रकार है:

स्टॉकटन रश: रश ने समुद्री खोजों और अनुसंधान के लिए चालक दल वाली पनडुब्बियों की सेवा देने के लिहाज से 2009 में ओशनगेट इंक. की स्थापना की थी। यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी गयी है।

कंपनी के प्रवक्ता एंड्रयू वोन केरेन्स ने कहा कि रश टाइटन के पायलट थे। हेमिश हार्डिंग: ब्रिटिश कारोबारी हार्डिंग दुबई में रहते थे। वह विमानन क्षेत्र की कंपनी ‘एक्शन एविएशन’ के चेयरमैन थे। कंपनी ने कहा कि वह मिशन के विशेषज्ञ थे।

उनके नाम तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड थे। इसमें एक पनडुब्बी द्वारा समुद्र की पूरी गहराई में सबसे लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड है। शहजादा और सुलेमान दाऊद: शहजादा और उनके बेटे सुलेमान पाकिस्तान के एक प्रमुख अमीर परिवार से नाता रखते थे। परिवार ने एक बयान में कहा था कि वे दोनों पनडुब्बी में सवार थे।

कराची से संचालित उनकी कंपनी दाऊद हरक्युलिस कॉर्प कृषि, पेट्रोरसायन और दूरसंचार के क्षेत्र में काम करती थी। पॉल-हेनरी नार्गियोलेट: वह फ्रांसीसी नौसेना के पूर्व अधिकारी थे जिन्हें टाइटैनिक विशेषज्ञ माना जाता था। उन्होंने पिछले कई वर्षों में मलबे तक अनेक यात्राएं की थीं। वह गहरे पानी में अनुसंधान करने वाले ई/एम समूह और आरएमएस टाइटैनिक इंक के निदेशक थे।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement