facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

निशान बरकरार रखने के लिए इमरान खान की पार्टी PTI को 20 दिन में कराना होगा संगठन का चुनाव: आयोग

Advertisement

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने कहा कि पीटीआई ने संविधान के मुताबिक पारदर्शी तरीके से चुनाव नहीं कराया।

Last Updated- November 23, 2023 | 7:39 PM IST
Imran Khan

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को गुरुवार को आदेश दिया कि वह अपने चुनाव चिह्न के रूप में ‘बल्ले’ को बरकरार रखने के लिए 20 दिनों के भीतर पार्टी के अंदरूनी चुनाव कराये। एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी।

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने कहा कि पीटीआई ने संविधान के मुताबिक पारदर्शी तरीके से चुनाव नहीं कराया।

आयोग ने अगस्त में पीटीआई को चुनाव कराने के लिए अंतिम चेतावनी दी थी, अन्यथा उसे चुनाव चिह्न प्राप्त करने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसमें कहा गया था कि पार्टी के संविधान के तहत चुनाव 13 जून 2021 को होने थे लेकिन एक साल का विस्तार दिया गया था। पीटीआई का प्रतिनिधित्व करने वाले गौहर अली खान ने कहा था कि पार्टी के चुनाव उसके संविधान में संशोधन से पहले हुये थे।

हालांकि, मुख्य चुनाव आयुक्त ने दावा किया कि पीटीआई ने 8 जून 2022 को अपने संविधान में संशोधन किया और 10 जून 2022 को अंतर-पार्टी चुनाव कराये।

‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार, खान ने यह भी कहा था कि पार्टी संविधान में किये गये संशोधन को बाद में वापस ले लिया गया था।

निर्वाचन अधिकारी ने कहा था उसने मई 2022 में पीटीआई को ‘‘13 जून 2022 (विस्तारित तिथि) को या उससे पहले अंतर-पार्टी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए एक अंतिम नोटिस जारी किया, इस अवलोकन के साथ कि आगे किसी विस्तार की अनुमति नहीं दी जाएगी’’।

इसके बाद, पीटीआई ने संशोधित पार्टी के संविधान की एक प्रति प्रस्तुत की जिसे चुनावी निकाय द्वारा ‘‘अयोग्य’’ माना गया।

ईसीपी ने अक्टूबर में इस्तेहकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी की उस याचिका की विचारणीयता पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसमें पीटीआई के ‘बल्ला’ चुनाव चिह्न को छीनने की मांग की गई थी।

कुछ दिनों बाद, पीटीआई ने औपचारिक रूप से चुनाव आयोग से अंतर-पार्टी चुनाव और चुनाव चिह्न आवंटन के संबंध में तुरंत एक विस्तृत लिखित आदेश जारी करने की अपील की। निसार अहमद दुर्रानी की अध्यक्षता वाले चार सदस्यीय आयोग ने मामले की सुनवाई की।

मामले पर अपना सुरक्षित फैसले की घोषणा करते हुए, ईसीपी ने गुरुवार को पीटीआई को अंतर-पार्टी चुनाव कराने और इसके सात दिनों के भीतर आयोग को एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 7:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement