facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2004-05 से 2013-14 के बीच चीन के साथ व्यापार घाटे में 2346 प्रतिशत की वृद्धि हुई: पीयूष गोयल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 2:54 PM IST
Piyush Goyal

सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि 2004-05 से 2013-14 के बीच चीन के साथ व्यापार घाटे में 2346 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि उसके बाद से 2021-22 तक इसमें 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 2004-05 में चीन के साथ व्यापार घाटा 1.48 अरब अमेरिकी डॉलर था जो 2013-14 में बढ़कर 36.21 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और इस प्रकार इसमें 2346 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि 2021-22 में चीन के साथ व्यापार घाटा करीब 100 प्रतिशत बढ़कर 73.31 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

गोयल ने कहा कि चीन से आयातित ज्यादातर उत्पाद पूंजीगत सामान, मध्यवर्ती सामान और कच्चा माल हैं तथा भारत में इलेक्ट्रोनिक्स, दूरसंचार एवं बिजली जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों की मांग को पूरा करने के लिए उनका उपयोग किया जाता है।

उन्होंने हालांकि कहा कि आयात पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने ‘पीएलआई’ योजना सहित कई कदम उठाए हैं जिनके परिणाम सामने आने लगे हैं।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 2:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement