facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रेड वॉर पर ब्रेक! अमेरिका-चीन में सहमति, 90 दिनों तक नहीं लगेगा 115% टैरिफ

Advertisement

दोनों देशों ने एक-दूसरे की वस्तुओं पर लगाए गए आयात शुल्क (टैरिफ) में 115% की अस्थायी कटौती करने पर सहमति जताई है।

Last Updated- May 12, 2025 | 1:41 PM IST
China and US
Representative Image

अमेरिका और चीन ने आपसी व्यापार तनाव को कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने अगले 90 दिनों तक किसी भी नए टैरिफ (आयात शुल्क) को लागू नहीं करने पर सहमति जताई है। इसके साथ ही मौजूदा टैरिफ को भी घटाने की दिशा में काम करने का फैसला लिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को कहा, “चीन के साथ 90 दिनों के टैरिफ विराम पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही मौजूदा टैरिफ को काफी हद तक कम करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया जाएगा।”

बेसेंट ने यह भी कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापारिक बातचीत को आगे बढ़ाने और द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार लाने का रास्ता खोलेगा।

दोनों देशों ने आगामी 90 दिनों के लिए एक-दूसरे पर लगाए गए भारी टैरिफ (शुल्क) को घटाने पर सहमति जताई है। इस अस्थायी राहत के तहत अमेरिका चीन से आयात होने वाले उत्पादों पर लगने वाले टैरिफ को 145% से घटाकर 30% करेगा, जबकि चीन अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क को 125% से घटाकर 10% करेगा।

अमेरिकी अधिकारी बेसेंट ने इसे “90 दिनों के लिए ठहराव” बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने शुल्क दरों में उल्लेखनीय कमी करने पर सहमति जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि चीन के अधिकारियों के साथ हुई बातचीत काफी सकारात्मक रही और दोनों देशों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मानपूर्ण रवैया अपनाया।

एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिका 14 मई 2025 तक निम्नलिखित कदम उठाएगा:

  1. कार्यकारी आदेश 14257 (2 अप्रैल 2025) के तहत चीन (हांगकांग और मकाओ सहित) से आयात होने वाले उत्पादों पर लगने वाले अतिरिक्त 34% शुल्क में से 24% को 90 दिनों के लिए निलंबित किया जाएगा। इस अवधि में सिर्फ 10% शुल्क प्रभावी रहेगा।

  2. कार्यकारी आदेश 14259 (8 अप्रैल 2025) और 14266 (9 अप्रैल 2025) के तहत लगाए गए अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह हटा दिया जाएगा।

चीन ने अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव कम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चीन 2025 की कस्टम टैरिफ कमीशन की अधिसूचना संख्या 4 के तहत अमेरिका से आयातित वस्तुओं पर लगाए गए अतिरिक्त शुल्क में 24 प्रतिशत अंक की कटौती करेगा। यह कटौती शुरू में 90 दिनों के लिए प्रभावी होगी। हालांकि, शेष 10 प्रतिशत शुल्क लागू रहेगा।

इसके साथ ही चीन ने अधिसूचना संख्या 5 और 6 के तहत पहले लगाए गए संशोधित अतिरिक्त शुल्क को पूरी तरह से हटाने का फैसला भी किया है।

चीन ने यह भी कहा है कि वह 2 अप्रैल 2025 से अमेरिका पर लगाए गए गैर-शुल्क (non-tariff) प्रतिकारात्मक उपायों को भी या तो हटा देगा या निलंबित कर देगा। इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में कुछ नरमी के संकेत मिल रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 12, 2025 | 1:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement