facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में पटरी से उतरी ट्रेन, 15 लोगों की मौत, 50 घायल

Advertisement

कराची में पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कम से कम आठ डिब्बे पटरी से उतर गए और देरी से ब्रेक लगाने के कारण ज्यादा नुकसान हुआ।"

Last Updated- August 08, 2023 | 5:57 PM IST

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह शहर में रविवार को रावलपिंडी जाने वाली एक ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हजारा एक्सप्रेस कराची से रावलपिंडी जा रही थी और यह दुर्घटना नवाबशाह जिले में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास हुई। पाकिस्तान रेलवे के उपाधीक्षक महमूद रहमान ने पुष्टि की कि क्षतिग्रस्त डिब्बों से कम से कम 15 शव बरामद किए गए, जबकि करीब 50 घायलों को अस्पतालों में ले जाया जाया गया है।

टेलीविजन चैनल के फुटेज में सरहरी रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनास्थल पर ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहे हैं। फुटेज में बचावकर्मी और पुलिसकर्मी पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को बाहर निकालते हुए दिखे। आम लोग भी बचाव कार्य में शामिल दिखे।

कम से कम आठ डिब्बे पटरी से उतरे

रहमान ने कहा, ‘‘फिलहाल, ध्यान बचाव कार्य और पटरी से उतरे डिब्बों से लोगों को निकालने पर है।’’ उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। कराची में पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कम से कम आठ डिब्बे पटरी से उतर गए और देरी से ब्रेक लगाने के कारण ज्यादा नुकसान हुआ।”

उन्होंने कहा कि प्रभावित डिब्बों को मशीन का इस्तेमाल करके कुछ घंटों में पटरी से हटा दिया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि कराची से रवाना होने वाली ट्रेन देर हो सकती हैं। लाहौर में संघीय रेलवे और विमानन मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि खबरों से पता चला है कि 15 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए।

तय रफ्तार से ज्यादा थी ट्रेन की स्पीड

रफीक ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रेन तय रफ्तार से जा रही थी। उन्होंने कहा कि सुक्कुर और नवाबशाह के अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।

‘डॉन’ अखबार ने मंत्री के हवाले से कहा, ‘‘या तो यांत्रिक खराबी हुई या कोई और गड़बड़ी हुई।’’ पाकिस्तान रेलवे सुक्कुर मंडल वाणिज्यिक अधिकारी (डीसीओ) मोहसिन सियाल ने कहा कि कितने डिब्बे पटरी से उतरे यह पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग बता रहे हैं कि पांच डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, कुछ कह रहे हैं कि आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और कुछ का कहना है कि 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।” सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया।

एक बयान में, उन्होंने नवाबशाह के उपायुक्त को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। पिछले साल अप्रैल में दक्षिणी सिंध प्रांत के खैरपुर जिले में टांडो मस्ती खान के पास कराची से लाहौर जा रही कराची एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - August 6, 2023 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement