facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप का बड़ा ऐलान: विदेशों में बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ, फर्नीचर इंडस्ट्री का भी जिक्र

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि उनका मकसद है अमेरिका में फिर से फिल्में बनें, जिससे जॉब्स बढ़ें और इंडस्ट्री मजबूत हो

Last Updated- September 29, 2025 | 8:03 PM IST
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अब विदेशों में बनी हर फिल्म पर 100 फीसदी टैरिफ लगेगा। उनका कहना है कि दूसरे देशों ने अमेरिका का मूवी-मेकिंग बिजनेस चुरा लिया है, जो कि बच्चे के हाथ से कैंडी छीनने जैसा है। ट्रंप ने इस पोस्ट में कैलिफोर्निया को खास तौर पर निशाना बनाया। उन्होंने वहां के गवर्नर को कमजोर और नाकाम बताया।

ट्रंप ने दावा किया कि उनका मकसद है कि अमेरिका में फिर से फिल्में बनें, जिससे जॉब्स बढ़ें और इंडस्ट्री मजबूत हो।

हॉलीवुड का बुरा हालविदेशी ऑफर्स का असर

ट्रंप ने दावा किया कि उनका मकसद अमेरिका में फिर से फिल्मों का निर्माण कराना है, ताकि रोजगार बढ़े और इंडस्ट्री मजबूत हो।

उन्होंने मई में भी हॉलीवुड की हालत पर चिंता जताई थी। उस समय कहा था कि अमेरिकी मूवी इंडस्ट्री “बहुत तेजी से मर रही है”, क्योंकि विदेशी देश टैक्स छूट और कैश रिबेट देकर अमेरिकी फिल्ममेकर्स को आकर्षित कर रहे हैं। ट्रंप ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए कहा था कि यह “प्रोपेगैंडा का हिस्सा” है। तब उन्होंने वाणिज्य विभाग जैसी अमेरिकी एजेंसियों को टैरिफ लागू करने का अधिकार देने की बात कही थी।

Also Read: देसी फार्मा कंपनियों पर अमेरिका का 100% टैरिफ असर नहीं करेगा

FilmLA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजेलिस में फिल्म और टीवी प्रोडक्शन पिछले दस वर्षों में करीब 40 फीसदी कम हुआ है।

फर्नीचर इंडस्ट्री का भी बुरा हाल: ट्रंप

इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि उत्तरी कैरोलिना की फर्नीचर इंडस्ट्री भी बुरे दौर से गुजर रही है। उन्होने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उत्तरी कैरोलिना का फर्नीचर इंडस्ट्री पूरी तरह खत्म हो गया है। चीन और कुछ अन्य देशों ने अमेरिकी व्यापारियों से यह उद्योग छीन लिया है। इसलिए जो भी देश अमेरिका में फर्नीचर नहीं बनाएगा उसके सामान पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस बारे में और डिटेल बाद में शेयर किए जाएंगे।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement