facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप गोपनीय दस्तावेज मामले में होंगे अदालत में पेश, समर्थकों से की प्रदर्शन में शामिल होने की अपील

Advertisement

ट्रंप ने संकल्प लिया कि वह अभियोग के बावजूद राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में बने रहेंगे।

Last Updated- June 12, 2023 | 11:41 AM IST
Donald Trump (1)

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोपनीय दस्तावेज अपने आवास में रखने को लेकर दर्ज आपराधिक मामले में मंगलवार को अदालत में पेश होंगे। इससे पहले उन्होंने और उनके सहयोगियों ने समर्थकों को इसके खिलाफ अदालत के बाहर प्रदर्शन करने को कहा। ट्रंप मंगलवार को यानी कल मियामी की अदालत में पेश होंगे।

अभियोग से पहले पूर्व राष्ट्रपति ने न्याय विभाग के विशेष वकील जैक स्मिथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उन्हें ‘विक्षिप्त’ तथा अभियोजकों की उनकी टीम को ‘ठग’ करार दिया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हैं। उन्होंने अपने समर्थकों से मियामी कोर्टहाउस के बाहर प्रदर्शन में शामिल होने को कहा।

ट्रंप ने ‘डब्ल्यूएबीसी रेडियो’ को दिए एक साक्षात्कार में अपने मित्र एवं सलाहकार रोजर स्टोन से कहा, ‘हमें अब हमारे देश में ताकत चाहिए। उन्हें (समर्थकों को) बाहर जाना है और उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना है।’ पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, ‘देखो, हमारे देश को प्रदर्शन करना है। बहुत सारे विरोध प्रदर्शन करने है। हमने सबकुछ खो दिया है।’

ट्रंप ने संकल्प लिया कि वह अभियोग के बावजूद राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में बने रहेंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गोपनीय दस्तावेज रखने संबंधी मामले में अभ्यारोपित किया गया है।

ट्रंप के आवास से गोपनीय दस्तावेज मिलने संबंधी आरोपों से जुड़े अभियोग को शुक्रवार को सार्वजनिक कर दिया गया था। यह मामला फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के आवास मार-ए-लागो से सैकड़ों गोपनीय दस्तावेज मिलने से जुड़ा है।

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement