facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से रखने के मामले में आत्मसमर्पण के लिए ट्रंप मियामी की अदालत पहुंचे

Advertisement

ट्रंप संघीय अपराधों का सामना कर रहे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं।

Last Updated- June 14, 2023 | 9:19 AM IST
Donald Trump

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोपनीय दस्तावेजों को अवैध रूप से रखने के लिए औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण करने के वास्ते मंगलवार को मियामी की संघीय अदालत पहुंचे। ट्रंप आत्मसमर्पण करने के बाद अदालत के समक्ष पेश होंगे और आरोपों का सामना करेंगे। उनपर मियामी स्थित अपने आवास ‘मार-ए-लागो एस्टेट’ में अवैध रूप से गोपनीय दस्तावेज जमा करने का आरोप है।

ट्रंप का काफिला मंगलवार दोपहर को अदालत में मजिस्ट्रेट जज के सामने पेश होने से कुछ समय पहले अदालत परिसर पहुंचा। ट्रंप संघीय अपराधों का सामना कर रहे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति हैं। ट्रंप के अदालत पहुंचने पर उनके समर्थकों ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया जबकि उनके विरोधी प्रदर्शन करते नजर आए।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर यह दूसरा आपराधिक मामला है, जिसका वह सामना कर रहे हैं। ट्रंप अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने न्यूयॉर्क की अदालत में 2016 के चुनाव अभियान के दौरान किये गये पैसों के भुगतान से संबंधित व्यापार रिकार्ड को गलत साबित करने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने किसी भी गलत काम से इनकार किया और कहा कि उन्हें राजनीतिक विरोधियों द्वारा गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। अदालत में उपस्थिति के बाद ट्रंप न्यू जर्सी लौट जाएंगे, जहां वो संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2023 | 9:19 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement