facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump ने हमास को दी अंतिम चेतावनी- बंधकों को रिहा करो नहीं तो अपना खेल खत्म समझो

Advertisement

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बैठक के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर एक बयान में कहा कि वह ‘‘इजराइल को वह सब कुछ भेज रहे हैं जो उसे चाहिए।’’

Last Updated- March 06, 2025 | 9:55 AM IST
US Tariffs on India
Representational Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में मौजूद सभी बंधकों को रिहा करने की हमास को बुधवार को ‘‘अंतिम चेतावनी’’ दी। ट्रंप ने आठ पूर्व बंधकों के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के तुरंत बाद अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर एक बयान में कहा कि वह ‘‘इजराइल को वह सब कुछ भेज रहे हैं जो उसे चाहिए।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘सभी बंधकों को अभी रिहा करो बाद में नहीं और जिन लोगों की तुमने हत्या की है उनके शवों को तुरंत सौंपों नहीं तो अपना खेल खत्म समझो।” उन्होंने कहा,‘‘ सिर्फ बीमार और विकृत लोग ही शव रखते हैं और तुम बीमार और विकृत हो!’’ इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारी हमास के अधिकारियों के साथ ‘‘निरंतर वार्ता और विचार-विमर्श’’ कर रहे हैं। अमेरिका का यह कदम चरमपंथी संगठन के साथ सीधे तौर किसी तरह की बातचीत नहीं करने की उसकी दीर्घकालिक नीति से अलग है।

व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी मिलने के बाद ट्रंप ने हमास को लेकर यह तीखी टिप्पणी की है। कतर की राजधानी दोहा में वार्ता की पुष्टि ऐसे समय में हुई है जब इजराइल-हमास संघर्षविराम अब भी अधर में लटका हुआ है। विदेश मंत्रालय ने 1997 में हमास को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था और उसके बाद से यह अमेरिका और हमास के बीच प्रत्यक्ष तौर पर पहली बातचीत है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने वार्ता के विषय में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने दूतों को ‘‘किसी से भी बात करने’’ के लिए अधिकृत किया है। ट्रंप ने बुधवार को आठ पूर्व बंधकों – इयर हॉर्न, ओमर शेम टोव, एली शरॉबी, कीथ सीगल, अवीवा सीगल, नामा लेवी, डोरोन स्टीनब्रेचर और नोआ अरगामानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। लेविट ने कहा, ‘‘ राष्ट्रपति ने उनकी दिल दहला देने वाली कहानियों को ध्यान से सुना और बंधकों ने अगवा किए गए सभी लोगों को घर वापस लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के दृढ़ प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।’’

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement