facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump inauguration: अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह आरंभ, Biden ने व्हाइट हाउस में किया ट्रंप का स्वागत

Advertisement

एक दूसरे का अभिवादन करने और फोटो खिंचवाने के बाद उन्होंने चाय और कॉफी का लुत्फ लेते हुए निजी तौर पर बातचीत की।

Last Updated- January 20, 2025 | 10:08 PM IST
US President Donald Trump

Trump inauguration: डोनाल्ड ट्रंप पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इस शीर्ष पद यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा, जिसमें वह अमेरिकी संस्थाओं को नया रूप देने वाले हैं। भीषण सर्दी के कारण ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह अब बंद जगह पर आयोजित किया गया है, जो पूर्वी मानक समयानुसार दोपहर के समय आरंभ होगा। लेकिन जश्न ट्रंप के प्रार्थना के लिए सेंट जोंस एपिस्कोपल चर्च पहुंचने के साथ ही शुरू हो गया।

शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी ताजा जानकारी इस प्रकार है-

ट्रंप परिवार व्हाइट हाउस पहुंचा, जहां बाइडन के परिवार ने लाल कालीन पर उनका स्वागत किया। एक दूसरे का अभिवादन करने और फोटो खिंचवाने के बाद उन्होंने चाय और कॉफी का लुत्फ लेते हुए निजी तौर पर बातचीत की।

ट्रंप के कार से उतरने के बाद बाइडन ने उनसे कहा, “एक बार फिर आपका स्वागत है।” बाइडन ट्रंप का हाथ पकड़कर उन्हें अंदर ले गए। बाइडन ने ट्रंप का व्हाइट हाउस में स्वागत करके सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की परंपराओं को बहाल किया। इससे पहले 2021 में बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय निवर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप शामिल नहीं हुए थे।

ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नेशनल स्टेच्युअरी हॉल में दोपहर भोज का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, उनके परिवार, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, कैबिनेट सदस्य और संसद सदस्यों समेत 200 अतिथि शामिल होंगे।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 10:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement