facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump Tariffs: ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, 25% टैरिफ लगाने का ऐलान

Advertisement

ट्रंप ने ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी, आदेश तुरंत और अंतिम है।

Last Updated- January 13, 2026 | 8:06 AM IST
Donald Trump
US President Donald Trump

US Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी देश ईरान से कारोबार जारी रखेगा, उस पर अमेरिका के साथ होने वाले सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप के मुताबिक यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया के जरिए किया ऐलान

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर साझा की। उन्होंने लिखा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को अमेरिका में हर तरह के बिजनेस पर अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा और यह निर्णय “अंतिम और निर्णायक” है। ट्रंप के मुताबिक यह फैसला तुरंत लागू होगा और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।


इस फैसले का प्रभाव उन देशों पर पड़ सकता है, जिनके ईरान के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध हैं। इनमें चीन, ब्राजील, तुर्की और रूस जैसे देश शामिल हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह टैरिफ लागू होता है तो वैश्विक व्यापार पर इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

व्हाइट हाउस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी इस फैसले की जानकारी दी गई, जिसमें लिखा गया: “तत्काल प्रभाव से, कोई भी देश जो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के साथ व्यापार करता है, उसे अमेरिका के साथ सभी व्यापार पर 25 प्रतिशत टैरिफ चुकाना होगा। यह आदेश अंतिम और निर्णायक है।”

ईरान में प्रदर्शन और अमेरिका की रणनीति

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब ईरान में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं। अमेरिका इन घटनाओं पर नजर बनाए हुए है और अपनी आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है।

सैन्य विकल्प भी खुले, लेकिन प्राथमिकता कूटनीति

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप सभी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें सैन्य कार्रवाई भी शामिल है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि फिलहाल कूटनीति को ही प्राथमिकता दी जा रही है।

बातचीत के संकेत, ईरान ने भी रखे संवाद के रास्ते खुले

ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका ईरानी अधिकारियों से बातचीत कर सकता है और वह ईरान के विपक्ष के संपर्क में भी हैं। वहीं, ईरान की ओर से कहा गया है कि अमेरिका के साथ संवाद के रास्ते अभी बंद नहीं किए गए हैं।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 8:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement