facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप का हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा का वादा, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा की निंदा

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से भी हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे।

Last Updated- November 01, 2024 | 10:11 PM IST
Trump will take oath as the 47th President on January 20, stalwarts including Mukesh Ambani will attend the swearing-in ceremony 20 जनवरी को 47वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे ट्रंप, शपथ ग्रहण समारोह में मुकेश अंबानी सहित दिग्गजों की शिरकत

रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा की। ट्रंप ने कहा कि वहां ‘पूरी तरह अराजकता की स्थिति’ बनी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘मेरे निगरानी में ऐसा कभी नहीं होता। कमला हैरिस और जो बाइडन ने दुनिया भर में तथा अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है। वे इजरायल से लेकर यूक्रेन और हमारी अपनी दक्षिणी सीमा तक तबाही मचा चुके हैं, लेकिन हम अमेरिका को फिर से मजबूत बनाएंगे और पूरी ताकत से शांति को वापस लाएंगे।’

ट्रंप ने कहा, ‘हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से भी हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करेंगे। हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। मेरे प्रशासन के तहत, हम भारत और मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के साथ अपनी महान साझेदारी को भी मजबूत करेंगे।’ ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ के संस्थापक और अध्यक्ष उत्सव संदूजा ने कहा कि वे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के बहुत आभारी हैं।

संदूजा ने कहा, ‘मैं पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का बहुत आभारी हूं, हमेशा आभारी रहूंगा और हमेशा सराहना करूंगा। यह निराशाजनक है कि कमला हैरिस ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। मुझे लगता है कि इससे इस चुनाव में बड़ा बदलाव आने वाला है।’ ‘हिंदूएक्शन’ ने भी ट्रंप के बयान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भारतीय-अमेरिकी नाथन पुनवानी ने कहा, ‘नैतिक स्पष्टता दिखाने और बांग्लादेश में हिंदू विरोधी नरसंहार की स्पष्ट निंदा करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद।’

Advertisement
First Published - November 1, 2024 | 10:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement