facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका-रूस रिश्तों में गर्मजोशी, पर यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी बात

Advertisement

ट्रंप-पुतिन की लंबी मुलाकात में रिश्तों में नरमी दिखी, लेकिन यूक्रेन युद्ध पर कोई फैसला नहीं हो सका।

Last Updated- August 16, 2025 | 11:19 AM IST
Donald Trump and Putin

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात में कई मुद्दों पर बातचीत हुई। ट्रंप ने इस मुलाकात को “बेहद उपयोगी” बताया, लेकिन साफ किया कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है।

अलास्का के एंकोरेज शहर में हुई इस बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि मतभेद कम करने की “अच्छी संभावना” है। हालांकि उन्होंने दोहराया कि किसी भी समझौते से पहले वह नाटो देशों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से राय लेंगे। ट्रंप ने कहा, “डील तभी होगी जब सब तय हो जाएगा।”

पुतिन बोले- बातचीत रचनात्मक रही

पुतिन ने बातचीत को “रचनात्मक” बताया और कहा कि इसमें व्यापार, आर्कटिक क्षेत्र के विकास और अंतरिक्ष सहयोग जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। हालांकि यूक्रेन को लेकर कोई ठोस बात सामने नहीं आई।

Also Read: सेमीकंडक्टर पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, जल्द लगा सकते हैं 200-300% टैरिफ

अब तक की सबसे लंबी मुलाकात

दोनों नेताओं की यह बैठक ढाई घंटे से ज्यादा चली, जो 2018 की हेलसिंकी बैठक से भी लंबी रही। इसके बावजूद किन मुद्दों पर सहमति बनी, यह स्पष्ट नहीं किया गया। इससे यूरोपीय देशों और यूक्रेन में आशंका बनी हुई है कि उन्हें भविष्य की किसी डील से अलग न कर दिया जाए।

ट्रंप ने बैठक से पहले नाटो देशों और यूक्रेन को भरोसा दिलाया था कि वह उनकी मंजूरी के बिना किसी तरह का क्षेत्रीय समझौता या सुरक्षा गारंटी नहीं देंगे। उन्होंने कहा, “यूक्रेन को खुद फैसला करना होगा। मेरा मकसद सिर्फ दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर लाना है।”

पुतिन का मकसद

पुतिन ने इस बैठक का इस्तेमाल अमेरिका-रूस संबंधों को फिर से सामान्य करने और प्रतिबंधों से राहत पाने के मौके के तौर पर किया। हालांकि उन्होंने अपने क्षेत्रीय दावों पर कोई नरमी नहीं दिखाई और सैन्य कार्रवाई रोकने से इनकार किया।

बैठक के अंत में पुतिन ने ट्रंप को अगली मुलाकात के लिए मास्को आने का न्योता दिया। ट्रंप ने सावधानी से जवाब दिया, लेकिन इसे खारिज भी नहीं किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “शायद मुझे इस पर आलोचना झेलनी पड़े, लेकिन यह संभव है।”

यह मुलाकात भले ही बिना किसी ठोस नतीजे के खत्म हुई हो, लेकिन माहौल ने उम्मीदें और चिंताएं दोनों पैदा की हैं। अब ट्रंप नाटो और यूक्रेन को ब्रीफ करेंगे, जिसके बाद पता चलेगा कि यह “उपयोगी” बातचीत आगे किसी ठोस समझौते का रूप लेती है या नहीं।

Advertisement
First Published - August 16, 2025 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement