facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump Putin Talks: ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर बातचीत, यूक्रेन युद्ध रोकने की कोशिश

Advertisement

दो घंटे चली बातचीत के बाद 175-175 युद्धबंदियों की अदला-बदली पर सहमति, 30 दिन के युद्धविराम की दिशा में बढ़ा कदम

Last Updated- March 18, 2025 | 11:17 PM IST
tump putin

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार (18 मार्च) को एक अहम फोन बातचीत हुई। इस बातचीत में अमेरिका ने रूस से यूक्रेन में युद्ध रोकने और तीन साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए काम करने का अनुरोध किया।

यह बातचीत अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे) शुरू हुई और दो घंटे से ज्यादा चली। बातचीत के बाद रूस की तरफ से बताया गया कि यूक्रेन और रूस 175-175 युद्धबंदियों की अदला-बदली करेंगे। क्रेमलिन ने यह भी कहा कि ट्रंप और पुतिन संपर्क में बने रहेंगे।

हालांकि बातचीत के और ज्यादा विवरण साझा नहीं किए गए, लेकिन क्रेमलिन के एक प्रतिनिधि ने इसे “ऐतिहासिक” पल कहा। पुतिन के अंतरराष्ट्रीय सहयोग दूत किरिल दिमित्रिएव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में आज दुनिया एक सुरक्षित जगह बन गई है! ऐतिहासिक! शानदार!”

इससे पहले यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिनों के युद्धविराम को स्वीकार कर लिया था। यह युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष बन चुका है, जिसमें लाखों लोग मारे गए, करोड़ों बेघर हुए और कई शहर तबाह हो गए।

पिछले हफ्ते पुतिन ने भी 30 दिन के युद्धविराम के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति जताई थी, लेकिन उन्होंने कुछ अहम शर्तों के पूरे होने पर ही इसे लागू करने की बात कही थी। अब ट्रंप की कोशिश है कि पुतिन पूरी तरह से इस युद्धविराम के लिए तैयार हो जाएं ताकि आगे शांति वार्ता का रास्ता खुल सके। समझौते के तहत यूक्रेन से कुछ इलाकों में रियायत देने और ज़ापोरीझझिया परमाणु संयंत्र के नियंत्रण को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा, “अंतिम समझौते के कई बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अभी बहुत कुछ बाकी है।” उन्होंने युद्ध तुरंत खत्म करने की जरूरत पर जोर देते हुए लिखा, “हर हफ्ते दोनों तरफ से 2,500 सैनिक मारे जा रहे हैं, इसे अब खत्म होना चाहिए।”

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement