facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप ने संघर्ष विराम का राग दोहराया, मोदी की तारीफ भी की

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वह उनकी बहुत अधिक इज्जत और उनसे बहुत प्यार करते हैं

Last Updated- October 29, 2025 | 10:35 PM IST
Donald Trump

जापान और दक्षिण कोरिया में दो अलग-अलग भाषणों में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करवाने का अपना दावा फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने तब लड़ाई बंद की जब उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका दोनों देशों के साथ व्यापार करना बंद कर देगा। उन्होंने टोक्यो में अपने भाषण में यह भी कहा कि 7 से 10 मई तक चली लड़ाई में ‘7 नए’ विमान मार गिराए गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वह उनकी बहुत अधिक इज्जत और उनसे बहुत प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ‘बहुत अच्छे दिखते हैं’, वे बहुत ‘सख्त’ और ‘आकर्षक’ व्यक्ति हैं। वह मोदी के साथ बातचीत का उल्लेख करते हुए उनकी नकल करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि यही बातचीत दोनों परमाणु हथियार क्षमता संपन्न पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने का कारण बनी।

दक्षिण कोरिया के ग्येंगझू में आयोजित एशिया प्रशांत आर्थिक साझेदारी यानी एपेक सीईओ बैठक में ट्रंप ने कहा, ‘अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें तो मैं भारत के साथ व्यापार समझौता कर रहा हूं और मेरे अंदर प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत प्रेम और आदर है। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है।’ हालांकि उन्होंने व्यापार समझौते के बारे में विस्तार से बात नहीं की और अपनी बात को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की ओर मोड़ दिया।

10 मई को हुए युद्धविराम से पहले की घटनाओं को याद करते हुए, तीन एशियाई देशों की यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। मैंने कहा, हम आपके साथ व्यापार समझौता नहीं कर सकते… (उन्होंने कहा) नहीं, नहीं, हमें व्यापार करना ही चाहिए… मैंने कहा, नहीं, हम नहीं कर सकते। आप पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं करेंगे।’

Advertisement
First Published - October 29, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement