facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप का दावा: भारत अमेरिकी सामान पर जीरो-टैरिफ करने को तैयार, लेकिन अब हो चुकी बहुत देर

Advertisement

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका-भारत के रिश्ते लंबे समय से 'एकतरफा' रहे हैं और भारत रूस से अधिक सामान खरीद रहा है

Last Updated- September 01, 2025 | 10:36 PM IST
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत को लेकर एक बार फिर सख्त टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार लंबे समय से ‘एकतरफा’ रहा है। साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अमेरिकी सामान पर लगने वाले टैरिफ को ‘जीरो’ करने की पेशकश की है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अमेरिका भारत को बहुत कम सामान बेचता है, जबकि भारत अमेरिका को भारी मात्रा में अपना सामान बेचता है। उनके मुताबिक, यही वजह है कि यह रिश्ता दोनों देशों के बीच सालों से असंतुलित बना हुआ है। साथ ही ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका के मुकाबले रूस से बहुत अधिक सामान खरीदता है।

व्यापार वार्ता और रूस से जुड़ा विवाद

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते काफी तनाव में हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामान पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इनमें से 25 फीसदी टैरिफ रूस से तेल खरीदने के एवज में लगाया गया है। अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से ज्यादातर तेल और हथियार लेता है, जबकि अमेरिका से बहुत कम खरीदता है। साथ ही ट्रंप बराबर यह दावा करते रहते हैं कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने की वजह से ही यूक्रेन युद्ध लंबा खींच रहा है।

Also Read: ट्रंप का टैरिफ झटका: भारत के लिए चेतावनी, चुनौतियां बढ़ीं; सरकार को नए कदम उठाने होंगे

गौरतलब है कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच छठे दौर की व्यापार वार्ता भी रद्द कर दी गई थी। अब तक दोनों देशों के बीच पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि भारत के कृषि और पशुपालन क्षेत्रों तक पहुंच इस वार्ता में एक बड़ा विवाद है।

मोदी का चीन दौरा

ट्रंप की ये टिप्पणी उस वक्त आई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में शामिल हुए। वहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। समिट से पहले तीनों नेताओं को एक साथ हंसते और बातचीत करते देखा गया। पुतिन और मोदी हाथों में हाथ डालकर चलते हुए दिखाई दिए और उनके साथ शी जिनपिंग भी थे। इस मुलाकात को एशिया में बदलते समीकरणों का संकेत माना जा रहा है।

इसके अलावा भारत अमेरिका और यूरोपीय संघ की आलोचना भी करता रहा है, जब रूस से कच्चा तेल खरीदने पर उसे निशाना बनाया जाता है। भारत का तर्क था कि उसकी तेल खरीद आर्थिक कारणों से है लेकिन इसके लिए उसे लगातार निशाना बनाना गलत है। हालांकि, अभी तक भारत सरकार की ओर से ट्रंप के ताजा बयान पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 7:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement