facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप का ऐलान: वेनेजुएला के ऊपर पूरा एयरस्पेस बंद, अमेरिका की सैन्य हलचल तेज

Advertisement

पिछले हफ्ते अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी, FAA ने एयरलाइंस को चेतावनी दी थी कि वेनेजुएला के ऊपर उड़ान भरना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि वहां सुरक्षा हालात बिगड़ रहे हैं

Last Updated- November 29, 2025 | 9:12 PM IST
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप | फोटो क्रेडिट: PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि वेनेजुएला और उसके आसपास के पूरे हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। उन्होंने लिखा, “सभी एयरलाइंस, पायलट्स, ड्रग तस्करों और मानव तस्करों को बता दूं, वेनेजुएला और उसके आसपास का एयरस्पेस पूरी तरह बंद है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब कैरिबियन क्षेत्र में अमेरिका की सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं।

कैरिबियन में लगातार हमले

पिछले कई महीनों से अमेरिका कथित ड्रग बोट्स पर हमले कर रहा है। सितंबर से अब तक कम से कम 21 हमले हुए हैं, जिनमें कम से कम 83 लोग मारे गए। इलाके में जुटाई गई अमेरिकी सैन्य ताकत ड्रग रोकने के ऑपरेशनों से कहीं अधिक बड़ी मानी जा रही है।

इस हफ्ते ट्रंप ने सैनिकों से कहा कि अमेरिका ‘बहुत जल्द’ जमीन पर भी अभियान शुरू करेगा ताकि वेनेजुएला से आने वाले ड्रग तस्करों को रोका जा सके। इसके अलावा, ट्रंप ने वेनेजुएला में CIA को गुप्त ऑपरेशन की अनुमति भी दे दी है।

Also Read: ट्रंप ने की बड़ी घोषणा: सभी ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से प्रवासियों को स्थायी रूप से अमेरिका आने से रोकेंगे

FAA की चेतावनी और वेनेजुएला की कार्रवाई

पिछले हफ्ते अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी, FAA ने एयरलाइंस को चेतावनी दी थी कि वेनेजुएला के ऊपर उड़ान भरना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि वहां सुरक्षा हालात बिगड़ रहे हैं और सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं। चेतावनी के बाद कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने वेनेजुएला की उड़ानें रोक दीं। इसके जवाब में वेनेजुएला ने छह बड़ी एयरलाइंस के ऑपरेटिंग राइट्स रद्द कर दिए।

मादुरो बनाम ट्रंप

ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर ड्रग तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया है, जिसे मादुरो नकारते रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रंप उन्हें सत्ता से हटाना चाहते हैं और वेनेजुएला की जनता और सेना इसका विरोध करेगी। फिलहाल वेनेजुएला के सूचना मंत्रालय और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने ट्रंप के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Advertisement
First Published - November 29, 2025 | 9:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement