facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बातचीत के लिए दोबारा पाकिस्तान जाएंगे अमेरिकी वार्ताकार, अगर ईरान ने बात नहीं मानी तो मचा देंगे तबाही: ट्रंप

Advertisement

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात करने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच के मतभेदों को दूर करने में जुटा है

Last Updated- April 20, 2026 | 2:37 AM IST
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकार ईरान के साथ बातचीत के एक और दौर के लिए सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे। इससे उस नाजुक संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं जो बुधवार तक समाप्त होने वाला है। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध अभी भी बना हुआ है।

ईरान ने दूसरे दौर की बातचीत की फिलहाल पुष्टि नहीं की है लेकिन उसके मुख्य वार्ताकार और संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने शनिवार देर रात सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि ‘कूटनीति के क्षेत्र में कोई पीछे नहीं हटेगा’। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि दोनों पक्षों के बीच अभी भी काफी मतभेद बना हुआ है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात करने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि उनका देश अमेरिका और ईरान के बीच के मतभेदों को दूर करने में जुटा है।

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की अगुआई में स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ अमेरिकी प्रतिनि​धिमंडल पाकिस्तान जाएगा। पहले दौर की बातचीत भी वेंस के नेतृत्व में हुई थी।

इधर, पाकिस्तान के अधिकारियों ने इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इन प्रयासों में शामिल एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि मध्यस्थ तैयारियां पूरी करने में जुटे हैं और अमेरिका की अग्रिम सुरक्षा टीमें पहले से ही मौके पर मौजूद हैं।

ईरान ने शनिवार को कहा था कि उसे अमेरिका से नए प्रस्ताव मिले हैं। यह स्पष्ट नहीं था कि क्या दोनों पक्षों ने उन मुद्दों पर अपने रुख में कोई बदलाव किया है, जिनके कारण बातचीत का पिछला दौर पटरी से उतर गया था। इन मुद्दों में ईरान का परमाणु संवर्धन कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण शामिल हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘हम एक बहुत ही उचित और तर्कसंगत प्रस्ताव दे रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अमेरिका ईरान के हर एक बिजली संयंत्र और हर पुल को ध्वस्त कर देगा।’

इस बीच ईरान से मिल रही धमकियों और ईरानी बंदरगाहों की ओर आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिका की नाकेबंदी के चलते वा​णि​ज्यिक पोतों को होर्मुज से गुजरने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका अपनी नाकेबंदी से संघर्ष-विराम पैकेज को जोखिम में डाल रहा है।

Advertisement
First Published - April 20, 2026 | 2:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement