facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप ने कहा: भारत ने शुल्क घटाने का दिया प्रस्ताव, मगर अब काफी देर हो गई है

Advertisement

ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से आने वाली वस्तुओं पर ‘भारी भरकम’ शुल्क लगाता रहा है जिससे अमेरिकी कारोबारियों के लिए भारतीय बाजारों में सामान बेचना मुश्किल हो गया है

Last Updated- September 01, 2025 | 10:44 PM IST
Trump Tariff
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ उनके देश का संबंध पूरी तरह ‘एकतरफा’ रहा है। ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से आने वाली वस्तुओं पर ‘भारी भरकम’ शुल्क लगाता रहा है जिससे अमेरिकी कारोबारियों के लिए भारतीय बाजारों में सामान बेचना मुश्किल हो गया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि भारत ने अब शुल्क घटाने का प्रस्ताव दिया है मगर उसका कोई महत्त्व नहीं है। उन्होंने विस्तार से कुछ बताए बिना कहा कि ‘अब काफी देर हो गई है’।  

दूसरी तरफ, सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जनवरी में दिया गया बयान साझा किया गया। इस बयान में रूबियो ने कहा था ‘हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी मित्रता हमारे सहयोग की आधारशिला है और हमारी आर्थिक संबंधों की अपार क्षमता को साकार करने में हमें आगे बढ़ाती है।‘

ट्रंप का यह बयान थ्यानचिन में मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग के दोस्ताना बातचीत एवं वीडियो जारी होने के बाद आया है। पुतिन और शी के साथ मोदी की बैठक ने अमेरिका के चीन और रूस दोनों के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच भारत की विदेश नीति में एक राजनयिक संतुलन बनाने के प्रयास को दर्शा रहा है।

हालांकि ट्रंप ने बैठक के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ बहुत कम व्यापार करता है लेकिन वह यहां (अमेरिका यहां) भारी मात्रा में वस्तुएं बेचता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ‘ग्राहक’ बन गया है। अपने पोस्ट में ट्रंप ने एक बार फिर भारत द्वारा रूस से तेल और रक्षा उपकरण खरीदने की आलोचना की और कहा कि अमेरिका से ‘बहुत कम’ खरीदारी करता है।

Advertisement
First Published - September 1, 2025 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement