facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US-Iran War: ट्रंप का मीडिया पर बड़ा हमला, कहा- ‘ईरान सरेंडर करे तब भी अमेरिका की जीत नहीं दिखाएंगे’

Advertisement

डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान मुद्दे की कवरेज को लेकर अमेरिकी मीडिया और डेमोक्रेट्स पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

Last Updated- May 27, 2026 | 8:19 AM IST
US-Iran war
US President Donald Trump (File Photo)

US-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर अमेरिकी मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े घटनाक्रम की कवरेज को लेकर मीडिया संस्थानों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान पूरी तरह हार भी मान ले, तब भी कुछ मीडिया संस्थान इसे अमेरिका की जीत नहीं बताएंगे।

ट्रुथ सोशल पोस्ट में Donald Trump ने मीडिया पर साधा निशाना

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लंबा पोस्ट साझा करते हुए कई प्रमुख मीडिया संस्थानों की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि मीडिया और डेमोक्रेटिक पार्टी उनके प्रशासन के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान आत्मसमर्पण कर दे, उसकी नौसेना खत्म हो जाए, वायुसेना नष्ट हो जाए और उसकी सेना हथियार डाल दे, तब भी कुछ मीडिया संस्थान इसे ईरान की “बड़ी जीत” के रूप में पेश करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल और CNN का नाम लेते हुए उन पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।

डेमोक्रेट्स पर भी किया हमला

ट्रंप ने अपने बयान में डेमोक्रेट्स पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें “डुमाक्रैट्स” कहा और आरोप लगाया कि विपक्षी दल और मीडिया दोनों अपनी दिशा खो चुके हैं। ट्रंप ने कहा कि मीडिया और डेमोक्रेट्स पूरी तरह “पागल” हो चुके हैं और वे हर मुद्दे को राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं।

US-Iran War: पहले भी मीडिया पर उठाते रहे हैं सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया पर हमला बोला हो। राष्ट्रपति पद के दौरान और उसके बाद भी वह लगातार मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों की आलोचना करते रहे हैं। खास तौर पर विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और ईरान से जुड़े मामलों पर रिपोर्टिंग को लेकर ट्रंप कई बार मीडिया की निष्पक्षता पर सवाल उठा चुके हैं।

हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि किस रिपोर्ट को लेकर उनकी नाराजगी सामने आई, लेकिन हाल के दिनों में ईरान युद्ध की कवरेज को लेकर उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों की आलोचना की है।

न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल पर साधा निशाना

पिछले महीने ट्रंप ने The New York Times और The Wall Street Journal की रिपोर्टिंग पर सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि ईरान से जुड़े घटनाक्रम को लेकर गलत और भ्रामक खबरें प्रकाशित की गईं।

ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टिंग को “फेक न्यूज” करार देते हुए कहा था कि अखबार ने अमेरिका और उनके खिलाफ गलत नैरेटिव पेश किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि मीडिया की तस्वीर के उलट ईरान पूरी तरह सैन्य और रणनीतिक रूप से तबाह हो चुका है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल के संपादकीय बोर्ड पर भी बरसे

ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के संपादकीय बोर्ड की भी आलोचना की। दरअसल, अखबार ने अपने एक संपादकीय में कहा था कि ईरान संघर्ष के बीच ट्रंप द्वारा जीत का दावा करना जल्दबाजी हो सकती है।

इस पर ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वॉल स्ट्रीट जर्नल दुनिया के सबसे खराब और गलत संपादकीय बोर्ड में से एक है।

US-Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी कार्रवाई

इस बीच, अमेरिका की सेना ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और नौकाओं को निशाना बनाते हुए “आत्मरक्षा में कार्रवाई” करने का दावा किया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई जब दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम लागू बताया जा रहा है।

ईरान ने अमेरिकी हमले की कड़ी निंदा की है। तेहरान का कहना है कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई से वॉशिंगटन की “बेईमानी और अविश्वसनीयता” उजागर होती है। वहीं, पश्चिम एशिया में जारी तनाव को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - May 27, 2026 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement