facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump Tariff: भारत पर 25% शुल्क, रूस से तेल और हथियार लेने पर लगाया जुर्माना

Advertisement

ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय आई है जब अमेरिका ने चीन के साथ टैरिफ पॉज (टैरिफ में अस्थायी राहत) को जारी रखने की बात की है।

Last Updated- July 30, 2025 | 6:35 PM IST
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप | फाइल फोटो

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत की व्यापार नीतियों और रूस के साथ उसके ऊर्जा एवं सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा की है। यह शुल्क 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। बुधवार को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा, “याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने वर्षों से उनके साथ बहुत कम व्यापार किया है क्योंकि उनका टैरिफ दुनिया में सबसे अधिक है। इसके अलावा उनके पास सबसे कठिन और आपत्तिजनक गैर-आर्थिक व्यापार अवरोध हैं।”

ट्रंप ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि भारत लगातार रूस से बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण और क्रूड ऑयल खरीदता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत रूस से सबसे अधिक क्रूड ऑयल खरीदता है और रूसी सैन्य उपकरणों का भी एक बड़ा ग्राहक है। यह ऐसे समय हो रहा है जब पूरी दुनिया चाहती है कि रूस यूक्रेन में हिंसा रोके। यह बिल्कुल अच्छी बात नहीं है। इसलिए भारत को अब 25% टैरिफ देना होगा जो 1 अगस्त से प्रभावी होगा। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। MAGA!”

ट्रंप की यह घोषणा ऐसे समय आई है जब अमेरिका ने चीन के साथ टैरिफ पॉज (टैरिफ में अस्थायी राहत) को जारी रखने की बात की है। 

Also Read: India-US Trade Deal: अमेरिका-भारत डील पर संशय, ट्रंप बोले- भारतीय सामानों पर 25% तक टैरिफ संभव

पहले कहा था: भारत हमारे ऊपर नहीं लगाएगा टैरिफ

बता दें कि ट्रंप ने 17 जुलाई को कहा था कि जल्द ही अमेरिकी उत्पादों को भारत के बाजारों में पहुंच मिलने वाली है। इंडोनेशिया फॉर्मूले के तरह अमेरिकी उत्पादों पर भारत में भी जीरो टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा था, “हमने कई देशों के साथ समझौते किए हैं। हमारा एक और समझौता होने वाला है, शायद भारत के साथ। हम बातचीत कर रहे हैं। जब मैं लेटर भेजूंगा तो वो समझौता हो जाएगा।”

ट्रंप ने 15 जुलाई को इंडोनेशिया पर 19% टैरिफ लगाया था। 1 अगस्त से इंडोनेशिया से अमेरिका जाने वाले सामानों पर 19% टैरिफ लगेगा। वहीं, अमेरिकी सामानों पर इंडोनेशिया में कोई टैरिफ नहीं लगेगा।

गौरतलब है कि इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिका को भारत का निर्यात 22.8 प्रतिशत बढ़कर 25.51 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 11.68 प्रतिशत बढकर 12.86 अरब डॉलर हो गया है।

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 6:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement