facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रंप जल्द करेंगे फेड चेयरमैन के नाम का करेंगे ऐलान, केविन वार्श के नाम की अटकलें तेज

Advertisement

जेरोम पॉवेल के कार्यकाल खत्म होने से पहले ट्रंप का बड़ा फैसला, ब्याज दरों और फेड की स्वायत्तता पर बढ़ा तनाव

Last Updated- January 30, 2026 | 11:49 AM IST
US President Donald Trump Netanyahu COnflict
Representational Image

US FED Next Chair: अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह शुक्रवार सुबह फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) के नए चेयरमैन के नाम की घोषणा करेंगे। यह फैसला इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे यह तय हो सकता है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक व्हाइट हाउस और चुनावी राजनीति से कितनी दूरी बनाए रख पाएगा।

पिछले एक साल से ट्रंप लगातार फेड चेयर जेरोम पॉवेल की आलोचना करते रहे हैं। पॉवेल का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। ट्रंप का कहना है कि आर्थिक वृद्धि को तेज करने के लिए ब्याज दरों में ज्यादा कटौती होनी चाहिए, जबकि पॉवेल महंगाई पहले से ज्यादा होने के कारण सावधानी बरतने के पक्ष में रहे हैं, खासकर ट्रंप की टैरिफ नीतियों के बाद।

गुरुवार रात पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं कल सुबह फेड चेयर का ऐलान करूंगा। यह कोई बहुत सम्मानित व्यक्ति होगा, जिसे वित्तीय दुनिया अच्छी तरह जानती है। मुझे लगता है यह एक अच्छा फैसला होगा।” हालांकि ट्रंप ने नाम का खुलासा नहीं किया। इस चयन प्रक्रिया का नेतृत्व ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट कर रहे हैं। संभावित उम्मीदवारों में केविन वार्श (पूर्व फेड गवर्नर), क्रिस्टोफर वॉलर (वर्तमान फेड गवर्नर), रिक रीडर (ब्लैकरॉक के वरिष्ठ अधिकारी), केविन हैसेट (व्हाइट हाउस नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के प्रमुख)शामिल हैं।

US FED Next Chair: Kevin Warsh के नाम की अटकलें तेज

ट्रंप ने इशारों में कहा कि कई लोग मानते हैं कि यह वही व्यक्ति हो सकता है जो कुछ साल पहले भी इस पद के लिए उपयुक्त था, जिससे केविन वार्श के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

हाल के महीनों में ट्रंप और फेड के बीच तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने फेड मुख्यालय के रिनॉवेशन खर्च को लेकर पॉवेल पर हमला बोला, जिसके बाद न्याय विभाग ने फेड को समन (सब्पोना) भेजे। इसके जवाब में पॉवेल ने एक दुर्लभ वीडियो बयान जारी कर कहा कि ब्याज दरों का फैसला राष्ट्रपति की पसंद नहीं, बल्कि जनता के हित को ध्यान में रखकर किया जाता है।

2028 तक फेड बोर्ड में रह सकते हैं पॉवेल

हालांकि पॉवेल का चेयरमैन के रूप में कार्यकाल जल्द खत्म हो रहा है, लेकिन वह 2028 तक फेड बोर्ड के सदस्य बने रह सकते हैं। अगर वह बोर्ड में बने रहते हैं, तो ट्रंप के लिए फेड पर पूरा नियंत्रण पाना मुश्किल हो सकता है।

बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पॉवेल ने कहा कि उनके उत्तराधिकारी को राजनीति से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावी राजनीति में मत उलझिए। हमारी लोकतांत्रिक जवाबदेही संसद के प्रति है और हमें नियमित रूप से वहां जाकर जवाब देना चाहिए।

Advertisement
First Published - January 30, 2026 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement