facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिका में एंट्री अब और मुश्किल! 41 देशों पर लग सकता है सख्त यात्रा प्रतिबंध, ट्रंप प्रशासन ने तैयार की लिस्ट

Advertisement

20 जनवरी को ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें विदेशी नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश के लिए सख्त सुरक्षा जांच अनिवार्य की गई।

Last Updated- March 15, 2025 | 11:34 AM IST
Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन दर्जनों देशों के नागरिकों पर कड़े यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। यह ट्रंप द्वारा लाई गई नई आप्रवासन नीति का हिस्सा है। यह जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दी है। इस मेमो में कुल 41 देशों को रखा गया है और उन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। पहले समूह में 10 देश शामिल हैं, जिसमें अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश शामिल हैं। इन पर पूरी तरह से वीजा निलंबन लागू होगा, जिससे यहां के लोगों को अमेरिका में प्रवेश करना पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएगा।

दूसरे समूह में पांच देश हैं, जिन पर आंशिक निलंबन लागू होगा, जो पर्यटक, छात्र और अन्य आप्रवासी वीजा को प्रभावित करेगा। हालांकि इसमें कुछ छूट लागू होंगी। तीसरे समूह में 26 देश हैं, जिन पर अमेरिकी वीजा जारी करने का आंशिक निलंबन हो सकता है, जब तक कि उनकी सरकारें 60 दिनों के भीतर सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए कदम नहीं उठाती।

नाम न बताने की शर्त पर बात की एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने जोर देकर कहा कि यह लिस्ट फाइनल नहीं है और इसे प्रशासन से मंजूरी मिलना अभी बाकी है। इसमें मुख्य रूप से अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हैं। बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने सबसे पहले प्रभावित देशों की लिस्ट की जानकारी दी थी।

ट्रंप पहले भी ऐसा कर चुके हैं

यह प्रस्ताव ट्रंप के पहले कार्यकाल के विवादास्पद यात्रा प्रतिबंध की याद दिलाता है, जिसमें सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों को निशाना बनाया गया था। उस नीति को कई कानूनी लड़ाइयों के बाद 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।

बता दें कि 20 जनवरी को ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें विदेशी नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश के लिए सख्त सुरक्षा जांच अनिवार्य की गई। इस आदेश में कई कैबिनेट सदस्यों को 21 मार्च तक उन देशों की लिस्ट जमा करने का निर्देश दिया गया, जिनकी जांच और स्क्रीनिंग प्रक्रियाएं अपर्याप्त मानी जाती हैं, जिसके आधार पर यात्रा निलंबन हो सकता है।

यह निर्देश ट्रंप के व्यापक आप्रवासन सख्ती के मुताबिक है, जो उनके दूसरे कार्यकाल में एक प्रमुख पहल है। अक्टूबर 2023 के एक भाषण में उन्होंने उन क्षेत्रों से प्रवेश पर रोक लगाने की कसम खाई थी, जिन्हें उन्होंने सुरक्षा खतरे के रूप में बताया, जिसमें गाजा पट्टी, लीबिया, सोमालिया, सीरिया और यमन शामिल हैं। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग से जब न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इसपर जवाब मांगा तो उन्होंने इसपर कोई जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - March 15, 2025 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement