facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘मजबूरन हमास को खत्म करना पड़ेगा’: ट्रंप की गाजा पर चेतावनी

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर गाजा में हिंसा जारी रही तो अमेरिका को कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा

Last Updated- October 17, 2025 | 11:08 AM IST
Donald Trump
Representational Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अगर गाजा में खून-खराबा बंद नहीं हुआ तो “हमें मजबूरन वहां जाकर उसका खात्मा करना पड़ेगा।” हालांकि साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका अपने सैनिक गाजा नहीं भेजेगा।

ट्रंप ने कहा कि अगर गाजा में हिंसा जारी रही तो अमेरिका को कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “यह हम नहीं करेंगे (सीधे सैनिक भेजकर)। हमारे नजदीक ऐसे लोग हैं जो यह काम बहुत आसानी से कर लेंगे, लेकिन हमारी देखरेख में।”

ट्रंप ने पहले भी कहा था कि हमास ने “कुछ बहुत बुरे गिरोहों” को निशाना बनाया है और कई सदस्यों की हत्या हुई है; पर उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन्हें व्यक्तिगत तौर पर ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा।

विरोधियों को चेतावनी- हथियार डालो या निशस्त्र कर देंगे

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके धैर्य की एक सीमा है और अगर हमास ने प्रतिद्वंद्वी गुटों द्वारा की जा रही हत्याओं और हिंसा को रोकने के लिए कदम नहीं उठाएगा तो “उन्हें अपने हथियार डालने होंगे, वरना हम उन्हें निशस्त्र करेंगे और यह जल्दी एवं संभवतः हिंसक तरीके से होगा।”

यह भी पढ़ें: हमास ने 20 बंधकों को किया रिहा, इजरायल ने 1,900 फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली की

अमेरिका की भूमिका पर रुख स्पष्ट

हालांकि ट्रंप ने हमास को कड़ी चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने दोबारा स्पष्ट किया कि अमेरिका अपने सैनिकों को गाजा नहीं भेजेगा। व्हाइट हाउस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया।

गाजा में हमास 18 साल पहले सत्ता में आया था और उसने सख्त सुरक्षा व्यवस्था कायम की। हालांकि हाल के महीनों में इजरायली हमलों और कब्जे के कारण उनकी पकड़ कमजोर हुई है। स्थानीय सशस्त्र गिरोहों और इजराइल समर्थित गुटों पर मानवीय सहायता लूटने व बेचने जैसे आरोप लगे हैं, जिससे क्षेत्र में हिंसा और अस्थिरता बढ़ी है।

Advertisement
First Published - October 17, 2025 | 11:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement