facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के स्टील और एल्युमीनियम आयात पर चला ट्रम्प का टैक्स हथौड़ा

Advertisement

अमेरिका को भारत करीब 5 अरब डॉलर मूल्य के स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों का निर्यात करता है और भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए अमेरिका महत्त्वपूर्ण बाजार है।

Last Updated- March 12, 2025 | 11:13 PM IST
Donald Trump

अमेरिका ने भारत के स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है। बुधवार से ही यह अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला लागू हो गया। इससे देश के सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्योगों (एमएसएमई) पर काफी चोट पड़नी तय है। हालांकि कार्बन स्टील उत्पाद तैयार करने वाले बड़े स्टील उत्पादकों पर कोई बड़ा असर नजर नहीं आता है। इसका कारण यह है कि ऐसे उत्पादों का निर्यात सीमित है। लेकिन स्टेनलेस स्टील और उद्योगों में इस्तेमाल होने वाले स्टील उत्पाद पर सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

भारतीय इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने बताया कि अमेरिका को भारत करीब 5 अरब डॉलर मूल्य के स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों का निर्यात करता है और भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए अमेरिका महत्त्वपूर्ण बाजार है। चड्ढा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इसमें 3 अरब डॉलर मूल्य के स्टील उत्पाद (चैप्टर 73 के तहत) का निर्यात मुख्य तौर पर एमएसएमई क्षेत्र करता है – यह क्षेत्र 25 फीसदी शुल्क से प्रभावित होगा। समुद्री मार्ग से अमेरिका को सामान पहुंचने में करीब 60 दिन लगते हैं। अभी करीब 1 अरब डॉलर मूल्य के उत्पाद समुद्री रास्ते से भेजे जा रहे हैं और इन उत्पादों को अमेरिका पहुंचते ही अतिरिक्त शुल्क का सामना करना पड़ेगा।’

हालांकि इस्पात सचिव संदीप पुंडरीक ने दावा किया कि अमेरिका के अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से घरेलू स्टील उद्योग पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका को 1 लाख टन से कम का निर्यात करता है। कुल उत्पादन का छोटे हिस्सा ही निर्यात होता है।
सरकारी अधिकारियों ने बताया कि डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति के पहले कार्यकाल में जो हुआ था, उसके विपरीत इस बार स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क तो लगाया गया है लेकिन अभी तक किसी भी देश को शुल्क से छूट नहीं दी गई है। लिहाजा इस अतिरिक्त शुल्क से प्रभावित होने वाला देश भारत ही नहीं है।

Advertisement
First Published - March 12, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement