facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑस्टिन पर भरोसा है, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी नहीं देना गलत फैसला: US President बाइडन

Advertisement

बाइडन ने पेंसिल्वेनिया के एलेनटाउन के बाहर स्थानीय कारोबारी संस्थानों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिए।

Last Updated- January 13, 2024 | 10:55 AM IST
बाइडन ने कहा कि युद्ध के प्रति नेतन्याहू का रवैया एक गलती है, दोनों सहयोगियों के बीच दरार बढ़ी , Biden said that Netanyahu's attitude towards war is a mistake, the rift between the two allies increased
FILE PHOTO: U.S. President Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को कहा कि देश के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया जाना गलत फैसला था, लेकिन उन्हें अपने मंत्री पर अब भी भरोसा है।

बाइडन से संवाददाताओं ने सवाल किया कि क्या रक्षा मंत्री द्वारा अपनी सेहत के बारे में उन्हें (बाइडन) जानकारी नहीं दिए जाने का फैसला अनुचित , जिसके जवाब में राष्ट्रपति ने ‘‘हां’’ में जवाब दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें ऑस्टिन के नेतृत्व पर अब भी भरोसा है, बाइडन ने उत्तर दिया, ‘‘हां, मैं (भरोसा) करता हूं।’’

बाइडन ने पेंसिल्वेनिया के एलेनटाउन के बाहर स्थानीय कारोबारी संस्थानों का दौरा करने के बाद संवाददाताओं के सवालों के जवाब दिए।

ऑस्टिन को प्रोस्टेट कैंसर था और हाल में उनका ऑपरेशन हुआ था लेकिन यह जानकारी बाइडन को नहीं दी गई थी। देश के दोनों राजनीतिक दलों के सदस्यों ने यह जानकारी राष्ट्रपति से छुपाए जाने पर ऑस्टिन की निंदा की है और कुछ नेताओं ने उनके इस्तीफे की भी मांग की है। ऑस्टिन को 22 दिसंबर, 2023 को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां उनकी सर्जरी की गई।

प्रारंभिक जांच में मूत्राशय में संक्रमण का पता चलने के बाद ऑस्टिन को एक जनवरी को गहन चिकित्सा देखभाल (आईसीयू) इकाई में स्थानांतरित किया गया। अमेरिका के विदेश मंत्री से जुड़ी यह महत्वपूर्ण जानकारी मंगलवार सुबह तक बाइडन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई।

Advertisement
First Published - January 13, 2024 | 10:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement