facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Turkey Earthquake: तुर्किये में 5.6 तीव्रता का आया भूकंप, कुछ और इमारतें गिरी

Advertisement
Last Updated- February 27, 2023 | 5:26 PM IST
Turkey Earthquake

तुर्किये के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ इमारतें जमींदोज हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। तीन सप्ताह पहले शक्तिशाली भूकंप से तुर्किये-सीरिया क्षेत्र में भीषण तबाही हुई थी।

देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि सोमवार का भूकंप मालत्या प्रांत के येसिलर्ट शहर में केंद्रित था। येसिलर्ट के महापौर मेहमत सिनार ने ‘हैबरटर्क टेलीविजन’ को बताया कि कस्बे में कुछ इमारतें ढह गई हैं। मालत्या तुर्किये के उन 11 प्रांतों में शामिल था, जो 7.8 तीव्रता के भूकंप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

छह फरवरी को आए भूकंप से दक्षिणी तुर्किये और उत्तरी सीरिया के कुछ हिस्सों में भारी तबाही हुई। भूकंप से अब तक दोनों देशों में 48,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और तुर्किये में 1,73,000 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा। तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी ने कहा है कि छह जनवरी के शक्तिशाली भूकंप के बाद से क्षेत्र में करीब 10,000 झटके आ चुके हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 5:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement