facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Turkey Elections 2023: तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन को चुनाव में जीत की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 10:19 AM IST

तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा कि वह देश का राष्ट्रपति चुनाव अब भी जीत सकते हैं लेकिन अगर चुनाव दूसरे दौर में जाता है तो वह देश के फैसले का सम्मान करेंगे।

अंकारा में समर्थकों से बातचीत में एर्दोआन ने कहा कि रविवार को हुए चुनाव के अनाधिकारिक नतीजे अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन उन्होंने ‘‘स्पष्ट बढ़त मिलने’’ का दावा किया।

एर्दोआन ने सोमवार सुबह कहा, ‘‘हमें अभी तक नहीं पता कि क्या चुनाव पहले दौर में ही समाप्त हो जाएगा…अगर हमारा देश दूसरे दौर में जाने का फैसला करता है तो उसका भी स्वागत है।’’

उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे तुर्किये के नागरिकों के मतों की अभी गणना नहीं की गयी है। करीब दो दशक से सत्ता में बने रहने वाले एर्दोआन को रविवार को हुए चुनाव में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा।

यह चुनाव मुख्यत: अर्थव्यवस्था, नागरिक अधिकार और फरवरी में आए भूकंप जैसे घरेलू मुद्दों पर ही केंद्रित रहा। अगर किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलते हैं तो पहले दौर के शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच 28 मई को निर्णायक मुकाबला होगा।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement