facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turkey-Syria Earthquake: तुर्की, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 33,000 के पार

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 10:56 AM IST
Turkey earthquake
PTI

तुर्की में आये विनाशकारी भूकंप के छह दिनों बाद बचावकर्ताओं ने एक गर्भवती महिला और दो बच्चों समेत कुछ जीवित बचे लोगों को इमारतों के मलबे से निकाला। वहीं दूसरी ओर तुर्किये के न्याय अधिकारी अवैध निर्माण गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल 130 से अधिक लोगों की जांच कर रहे हैं।

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आये भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या रविवार को 33,179 हो गई, जबकि 92,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी पिछले पांच दिन से कड़ाके की ठंड में लगातार मशक्कत कर रहे हैं।

तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ की खबर के अनुसार तुर्किये के न्याय मंत्री बेकिर बोजदाग ने रविवार को कहा कि 134 लोगों की उन इमारतों के निर्माण में कथित जिम्मेदारी के लिए जांच की जा रही है जो भूकंप में ढह गई। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।

तुर्की के न्याय मंत्री ने कहा कि इमारतों के ढहने के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। अभियोजकों ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के बारे में साक्ष्य के लिए इमारतों के मलबे के नमूने एकत्र करना शुरू कर दिया है। निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ और अन्य मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इस्तांबुल हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने रविवार को अदियामान में कई इमारतों की तबाही के लिए जिम्मेदार दो ठेकेदारों को हिरासत में लिया। खबर के अनुसार ये दोनों कथित तौर पर जॉर्जिया भाग रहे थे।

डीएचए की खबर के अनुसार, गिरफ्तार ठेकेदारों में से एक यवुज काराकस ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘मेरी मंशा स्पष्ट है। मैंने 44 भवन बनाए। इनमें से चार नष्ट हो गये। मैंने सब कुछ नियमों के अनुसार किया है।”

सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलु’ की खबर के अनुसार अधिकारियों ने गजियांतेप प्रांत में रविवार को दो लोगों को हिरासत में लिया, जिन पर एक इमारत में अतिरिक्त कमरा बनाने के लिए ‘पिलर’ को काटने का संदेह है। इस बीच जर्मन सरकार तुर्किए और सीरिया में भूकंप में बचे लोगों के लिए वीजा प्रतिबंधों में अस्थायी रूप से ढील देना चाहती है।

जर्मन गृह मंत्री नैन्सी फ़ेजर ने शनिवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘हम संकट के समय मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। हम जर्मनी में तुर्किये या सीरियाई परिवारों के लिए आपदा क्षेत्र से करीबी रिश्तेदारों को लाना संभव बनाना चाहते हैं।’’

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement