facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turkey-Syria Earthquake: भारत ने तुर्की, सीरिया को और अधिक राहत सामग्री भेजी

Advertisement
Last Updated- February 12, 2023 | 8:59 AM IST
turkey

भारत ने शनिवार को भूकंप प्रभावित तुर्किये और सीरिया को और अधिक जीवन रक्षक दवाएं और राहत सामग्री भेजी। ये सामग्री सी-17 सैन्य विमान से भेजी गई हैं।

भारत के ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत राहत सामग्री की यह सातवीं खेप भेजी गई है, जिसे सोमवार को आए भीषण भूकंप के बाद दोनों देशों की मदद के लिए शुरू किया गया है। भूकंप में 20,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत सातवां विमान सीरिया एवं तुर्किये के लिए रवाना हो गया है। विमान में राहत सामग्री, चिकित्सा सहायता, आपात एवं गहन देखभाल दवाइयां, चिकित्सा उपकरण एवं अन्य चीजें हैं।’’

पिछले कुछ दिनों में भारत बचाव कार्य में मदद के लिए पांच सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान से तुर्किये को दवाएं, एक सचल अस्पताल और विशेष खोजी एवं बचाव टीम भेज चुका है।

भारत ने सीरिया को भी भारतीय वायुसेना के सी-130 जे विमान से राहत सामग्री भेजी है। अधिकारियों ने कहा कि विमान शनिवार शाम को रवाना हुआ जो पहले सीरिया की राजधानी दमिश्क जाएगा और वहां राहत सामग्री उतारने के बाद यह तुर्किये में अदन के लिए उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा कि विमान में 35 टन राहत सामग्री है, जिसमें से 23 टन राहत सामग्री सीरिया और करीब 12 टन राहत सामग्री तुर्किये के लिए है।

Advertisement
First Published - February 12, 2023 | 8:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement