facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turkey-Syria Earthquake: जमा देने वाली ठंड में भी जारी है बचाव अभियान, भूकंप से अब तक 33,185 लोगों की मौत

Advertisement
Last Updated- February 13, 2023 | 4:40 PM IST
Turkey earthquake

तुर्की में आये विनाशकारी भूकंप के एक हफ्ते बाद बचावकर्मियों ने सोमवार को 40 वर्षीय एक महिला को एक इमारत के मलबे से निकाला। हालांकि, मलबे में दबे लोगों के शून्य डिग्री सेल्सियस से कम तापमान में और बगैर पानी के जीवित बचे होने की संभावना अब कम हो गई है। उल्लेखनीय है कि छह फरवरी को दक्षिण-पूर्वी तुर्किये और उत्तरी सीरिया में 7.8 और 7.5 तीव्रता के भूकंप आया था।

इनमें करीब 33,185 लोगों की मौत हुई है और मृतक संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि तलाश दलों को और भी शव मिल रहे हैं। सोमवार को, बचावकर्मियों ने 40 वर्षीय एक महिला को तुर्किये के गजियांतेप प्रांत में इअस्लाहीये शहर स्थित पांच मंजिला एक इमारत के मलबे से बाहर निकाला।

सिबेल काया नाम की महिला को 170 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका। बचाव कार्य में तुर्किये के कोयला खान का बचाव दल भी शामिल था। इससे पहले, एरेंगुल ओंदर नाम की 60 वर्षीय एक महिला को भी अदियामन प्रांत के बेसनी शहर में मलबे से निकाला गया।

मानीसा शहर के मेयर सेंगीज एर्गुन ने एक ट्वीट में कहा,‘‘हमें बेस्नी से एक चमत्कार होने की खबर मिली, जिसने हमारी उम्मीद को कायम रखा है।’’ मेक्सिको के नेशनल ऑटोनोमस यूनिवर्सिटी में इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एदुआर्दो रेनोसो अंगुलो ने कहा कि लोगों के जीवित मिलने की संभावना ‘‘अब बहुत कम हो गई है।’’ यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में आपात योजना एवं प्रबंधन के प्रोफेसर डेविड एलेक्जेंडर ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा कि मलबे में लोगों के जीवित मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।

सर्द मौसम ने मलबे में दबे लोगों के जीवित बचने की संभावना और घटा दी है। क्षेत्र में रात का तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया गया है। सीरिया में, मानवीय सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय सहायता प्रदान करने में विफल रहा है।

तुर्की-सीरिया सीमा का दौरा कर रहे मार्टिन ने कहा, ‘‘सीरियाई नागरिक अंतराष्ट्रीय सहायता का इंतजार कर रहे हैं, जो अब तक नहीं पहुंची है।’’

बचाव समूह व्हाइट हेलमेट्स के मुताबिक, सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मृतक संख्या बढ़कर 2,166 हो गई है। सीरिया में भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या शनिवार को 3,553 थी। वहीं, रविवार को तुर्किये में कुल मृतक संख्या 29,605 थी।

सीरिया की राजधानी दमिश्क में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस ने कहा कि संघर्ष, कोविड, हैजा, आर्थिक संकट और अब भूकंप ने मानवीय त्रासदी बढ़ा दी है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement